ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

निकाह के लिए भारत पहुंची पाकिस्तानी महिला, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, December 5, 2023

मुंबई, 05 दिसंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पाकिस्तान के कराची शहर की जावेरिया खानुम अटारी-वाघा बार्डर के जरिए भारत पहुंचीं। जावेरिया कोलकाता के रहने वाले समीर खान से अगले महीने शादी करने जा रही हैं। जावेरिया और समीर की शादी कभी कोविड तो कभी वीजा न मिलने की वजह से करीब 5 साल टली। उन्हें दो बार पहले भी वीजा के लिए कोशिश की थी। हालांकि, कामयाबी तीसरी बार में यानी अब मिली। जावेरिया ने जैसे ही अटारी-वाघा इंटरनेशनल बॉर्डर से भारत की सरजमीं पर कदम रखा तो समीर और उनके परिवार ने इस पाकिस्तानी मेहमान का ढोल की थाप के साथ स्वागत किया। दोनों की शादी अगले साल या कहें अगले महीने यानी जनवरी 2024 में होगी। इसके लिए कोलकाता में समीर का परिवार तैयारियां कर रहा है। जावेरिया को फिलहाल 45 दिन का वीजा मिला है। उनके लिए यह काफी मायने रखता है। वजह ये कि कभी कोरोना की वजह से तो कभी वीजा से जुड़े किसी और कारण के चलते वो शादी के लिए भारत नहीं आ सकीं। इस दौरान करीब पांच साल तक उनका समीर से निकाह टलता रहा।

अटारी-वाघा बॉर्डर पर जावेरिया ने मीडिया से कहा, यह इंतजार का बेहतर अंत और एक खुशखबरी की बेहतर शुरुआत है। मुझे शादी करने के लिए आखिरकार भारत आने का मौका मिल ही गया। पाकिस्तान में मौजूद मेरी फैमिली भी अब बहुत खुश है। मुझे तो यकीन ही नहीं होता कि भारत आने के लिए मुझे पांच साल के इंतजार के बाद आखिरकार वीजा मिल ही गया। समीर से पूछा गया कि उनकी जावेरिया से मुलाकात या रिश्ते की बात कैसे हुई। इस पर उन्होंने कहा, 2018 में यह मामला शुरू हुआ। मैं जर्मनी से कोलकाता लौटा था और एक दिन मैंने मां के मोबाइल फोन में जावेरिया का फोटो देखा। उसी वक्त मैंने अम्मी से कहा, मैं इस लड़की से शादी करना चाहता हूं। समीर आगे कहते हैं, यह आसान नहीं था। दो बार तो वीजा रिजेक्ट हो गया। इसके बाद कोविड शुरू हो गया। अब मैं भारत सरकार का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि उन्होंने जावेरिया को वीजा जारी कर दिया। मां भी बहुत खुश हैं, क्योंकि जनवरी में शादी भी हो जाएगी। समीर ने ये भी बताया कि शादी में जर्मनी, अफ्रीका, स्पेन और अमेरिका में रहने वाले उनके दोस्त भी बतौर मेहमान शामिल होंगे। समीर परिवार और जावेरिया के साथ फ्लाइट के जरिए कोलकाता जा रहे हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.