ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

पाकिस्तान के सैनिकों ने पंजाब प्रांत के बहावलनगर में पुलिस अधिकारियों पर किया हमला, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, April 11, 2024

मुंबई, 11 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पाकिस्तान के सैनिकों ने पंजाब प्रांत के बहावलनगर में पुलिस अधिकारियों पर हमला कर दिया। घटना मदरीसा पुलिस स्टेशन की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने एक पाकिस्तानी सैनिक के भाई के पास से अवैध हथियारों का जखीरा जब्त किया था। इसके बाद 7 से 8 गाड़ियों में बैठकर 40 से 50 सैनिक पुलिस स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने स्टेशन की चाबी छीन ली। इसके बाद उन्होंने छड़ी और राइफल के पीछे के हिस्से से पुलिस अधिकारियों की जमकर पिटाई की। सैनिकों ने स्टेशन हाउस ऑफिसर और स्टेशन इंचार्ज को भी मारा। अधिकारियों के शरीर पर जख्मों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सैनिकों के हमले में कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे वीडियो के हवाले से बताया गया है कि पाकिस्तानी सैनिकों ने पुलिसकर्मियों से वीडियो रिकॉर्डर छीन लिए थे। इसके बाद उन्हें लॉक-अप में बंद करके मारा गया।

घटना के बाद पंजाब पुलिस ने सोशल मीडिया पर सफाई भी दी है। मामले को एक छोटी सी घटना बताते हुए पुलिस ने लिखा, बहावलनगर की घटना को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जा रहा है। यह गलत धारणा बनाने की कोशिश की गई है कि पाकिस्तानी सेना और पंजाब पुलिस के बीच टकराव हुआ। हमने इसकी जांच कराई है और दोनों संस्थानों ने शांतिपूर्ण तरह से मामले को सुलझा लिया है। PAK सेना और पंजाब पुलिस आतंकियों, बदमाशों और खतरनाक अपराधियों से निपटने के लिए मिलकर काम कर रही है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.