ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

सिंधु जल संकट पर पाकिस्तानी सांसद की चेतावनी, सेना ने भारत को दी धमकी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, May 23, 2025

मुंबई, 23 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पाकिस्तान में सिंधु जल संकट गहराता जा रहा है और अब इसे लेकर वहां की संसद में भी तीखी आवाजें उठने लगी हैं। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी से सांसद सैयद अली जफर ने सिंधु जल संकट को "वाटर बम" करार देते हुए सरकार से तुरंत कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने संसद में कहा कि देश की 90% फसलें सिंधु नदी के पानी पर निर्भर हैं और हर 10 में से 9 नागरिक इसी नदी से मिलने वाले जल पर जीवित हैं। अली जफर ने चेतावनी दी कि अगर संकट का समाधान तुरंत नहीं निकाला गया तो पाकिस्तान में भूख और प्यास से लोग मर सकते हैं, क्योंकि सिंधु बेसिन देश की जीवन रेखा है और इसका तीन-चौथाई पानी देश के बाहर से आता है। इस मामले पर पाकिस्तान की सेना भी खुलकर सामने आई है। सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने भारत को सिंधु जल को लेकर धमकी भरे लहजे में कहा है कि अगर भारत ने पाकिस्तान का पानी रोकने की कोशिश की तो पाकिस्तान भारत की "सांसें बंद कर देगा"। उन्होंने इस बयान को एक विश्वविद्यालय में दिए गए भाषण के दौरान सार्वजनिक किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि यह बयान किस स्थान और अवसर पर दिया गया था।

दरअसल, यह विवाद 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद और गहरा गया। इस हमले में पांच आतंकियों ने 26 टूरिस्ट्स की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान को जवाब देने के लिए कई बड़े कदम उठाए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में 65 साल पुरानी सिंधु जल संधि को रोकने, अटारी चेक पोस्ट बंद करने, वीजा सेवा निलंबित करने और दोनों देशों के उच्चायुक्तों को हटाने जैसे फैसले लिए गए थे। सिंधु जल संधि 1960 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुई थी, जिसमें सिंधु नदी प्रणाली की छह नदियों, सिंधु, झेलम, चिनाब, रावी, ब्यास और सतलुज का जल विभाजन तय किया गया था। यह इलाका करीब 11.2 लाख वर्ग किलोमीटर में फैला है, जिसमें 47% हिस्सा पाकिस्तान, 39% भारत, 8% चीन और 6% अफगानिस्तान में आता है। इस पूरे क्षेत्र में लगभग 30 करोड़ लोग रहते हैं, जो इन नदियों के पानी पर निर्भर हैं। भारत द्वारा संधि पर रोक लगाने और पाकिस्तानी नेताओं के भड़काऊ बयानों ने एक बार फिर दोनों देशों के बीच जल विवाद को गरमा दिया है। आने वाले समय में इस मुद्दे को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल सकती हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.