ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का विवादित बयान, कहा- बिहार चुनाव की वजह से भारत भड़काऊ कदम उठा रहा है, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, October 8, 2025

मुंबई, 08 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत पर आरोप लगाया है कि वह बिहार चुनाव को ध्यान में रखते हुए भड़काऊ कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने बुधवार को पाकिस्तानी न्यूज चैनल समा टीवी से बातचीत में यह बयान दिया। आसिफ ने दावा किया कि मई में पाकिस्तान की सैन्य कार्रवाई के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता में गिरावट आई है और अब उनके समर्थक भी उनकी आलोचना करने लगे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि संघर्ष के दौरान पाकिस्तान ने 6 भारतीय लड़ाकू विमानों को मार गिराया था।

ख्वाजा आसिफ ने कहा कि जो देश पहले भारत-पाकिस्तान विवाद में तटस्थ रहते थे, वे अब पाकिस्तान के पक्ष में आ गए हैं। वहीं जो देश भारत का समर्थन करते थे, वे अब चुप हैं। उनके अनुसार, यह बदलाव भारत को लंबे समय तक परेशान करेगा। उन्होंने आगे कहा कि भारत सिर्फ मुगल बादशाह औरंगजेब के शासनकाल में ही एकजुट था, उसके बाद वह कभी पूरी तरह एक नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अल्लाह के नाम पर बना है, और भले ही देश के अंदर मतभेद हों, लेकिन जब भारत से संघर्ष की बात आती है, तो पूरा पाकिस्तान एकजुट हो जाता है।

आसिफ इससे पहले भी भारत के खिलाफ तीखी टिप्पणी कर चुके हैं। तीन दिन पहले उन्होंने कहा था कि अगर इस बार जंग हुई तो भारत अपने लड़ाकू विमानों के मलबे के नीचे दब जाएगा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा था कि भारतीय नेतृत्व अपनी खोई हुई विश्वसनीयता वापस पाने के लिए उकसाने वाली बयानबाजी कर रहा है और जानबूझकर तनाव बढ़ा रहा है ताकि घरेलू समस्याओं से लोगों का ध्यान हटाया जा सके। पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान की ओर से लगातार भड़काऊ बयान दिए जा रहे हैं। दो दिन पहले पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता जनरल अहमद चौधरी ने कहा था कि मई में भारत के खिलाफ संघर्ष के दौरान चीनी हथियारों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान नई तकनीकों के लिए हमेशा तैयार है और चीनी तकनीक ने युद्ध में शानदार काम किया। चौधरी ने यह भी दावा किया कि पाकिस्तान ने सात भारतीय फाइटर जेट गिराए, जबकि भारत एक भी पाकिस्तानी विमान नहीं गिरा सका।

स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट के अनुसार, 2020 से 2024 के बीच पाकिस्तान के 81% हथियार चीन से आए हैं। पाकिस्तान चीन का सबसे बड़ा हथियार ग्राहक बना हुआ है और उसकी सेना अमेरिका के एफ-16 फाइटर जेट्स का भी उपयोग करती है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 2024 में पाकिस्तान का रक्षा बजट 10.2 बिलियन डॉलर था, जबकि भारत का रक्षा बजट 86.1 बिलियन डॉलर रहा। हालांकि GDP के अनुपात में पाकिस्तान अपने रक्षा क्षेत्र पर 2.7% और भारत 2.3% खर्च करता है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.