ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

पाकिस्तान के केयरटेकर PM ने कहा, भारत महान लोकतंत्र बने, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, September 4, 2023

मुंबई, 4 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पाकिस्तान के केयरटेकर प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकड़ ने कहा कि भारत को सबसे बड़े लोकतंत्र से सबसे महान लोकतंत्र बनना चाहिए। पाकिस्तान के न्यूज चैनल जियो टीवी को दिए एक इंटरव्यू को दौरान उन्होंने कहा कि भारत के साथ संबंधों को सुधारना चाहते हैं पर इसके लिए कश्मीर मुद्दे का शांतिपूर्वक हल निकलना जरूरी है। भारत के साथ व्यापार के सवाल पर उन्होंने कहा कि कश्मीर के मुद्दे का हल निकाले बिना भारत के साथ व्यापार संभव नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि हम युद्ध नहीं चाहते हैं, हम शांतिपूर्ण ढंग से इस मुद्दे का हल चाहते हैं, लेकिन अगर शांति स्थापित नहीं होती है तो यह भारत, पाकिस्तान और दुनिया के लिए चिंता का विषय होगा। 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापार बंद है। तत्कालीन प्रधानमंत्री इमरान खान ने दोनों देशों के बीच होने वाले व्यापार को यह कहकर रोक दिया था कि धारा 370 की बहाली तक दोनों देशों के बीच व्यापार नहीं होगा।

तो वहीं, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान की पार्टी के नेताओं के जेल में होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यदि उनको पॉलिटिकल सिस्टम की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तो यह पाकिस्तान की डेमोक्रेसी पर सवाल खड़े करता है। 9 मई को पाकिस्तान में हुई हिंसा की घटना के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यह पाकिस्तान में सिविल वॉर की कोशिश थी। इसके निशाने पर आर्मी चीफ और उनकी टीम थी। उन्होंने कहा कि सैन्य ठिकानों और जवानों पर हमले की कोशिश करने वालों के खिलाफ मिलिट्री ट्रायल किए जाएंगे।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.