ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

सर्बिया की संसद में विपक्ष का स्मोक ग्रेनेड से हमला, 2 सांसद घायल, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, March 4, 2025

मुंबई, 04 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। यूरोपीय देश सर्बिया की संसद में मंगलवार को विपक्षी सांसदों ने स्मोक ग्रेनेड फेंके। विपक्ष ने यह प्रदर्शन सरकार की नीतियों के विरोध और प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में किया। सर्बियाई प्रोग्रेसिव पार्टी की अगुआई वाले सत्तारूढ़ गठबंधन ने जैसे ही सत्र के एजेंडे को मंजूरी दी, कुछ विपक्षी नेता अपनी कुर्सी से उठकर स्पीकर की कुर्सी की तरफ दौड़ पड़े। उन्होंने सदन में स्मोक ग्रेनेड फेंक दिया, जिससे सदन में काला धुआं भर गया। इस दौरान उनकी सिक्योरिटी गार्ड्स से हाथापाई भी हुई। इस हमले में दो सांसद घायल हो गए हैं, जिनमें से एक सांसद की हालत गंभीर है। स्पीकर एना ब्रनाबिक ने कहा कि संसद अपना काम करना जारी रखेगी।

सर्बियाई संसद में मंगलवार को देश की यूनिवर्सिटीज के लिए धनराशि बढ़ाने वाला कानून पारित होना था। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मिलोस वुसेविक के इस्तीफे पर भी चर्चा होनी थी, लेकिन सत्तारूढ़ गठबंधन की तरफ से पेश किए गए एजेंडे के अन्य मुद्दों से विपक्ष नाराज था। इसके बाद यह हंगामा हुआ। दरअसल, सर्बिया के दूसरे सबसे बड़े शहर नोवी सैड में 1 नवंबर को रेलवे स्टेशन की छत का एक हिस्सा गिर गया था। इसमें 15 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद देश में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। सड़कों पर हजारों लोग उतर आए और इस घटना की जवाबदेही की मांग करने लगे। लोगों का आरोप था कि निर्माण परियोजनाओं में भ्रष्टाचार की वजह से छज्जा गिरने की घटना हुई। इस विरोध प्रदर्शन में बड़े पैमाने पर छात्र शामिल थे। वे देशभर में हर दिन दोपहर 11 बजकर 52 मिनट पर गाड़ियों का आना-जाना 15 मिनट के लिए रोक देते थे। ये वही वक्त था जब रेलवे स्टेशन पर छज्जा गिरने का हादसा हुआ था। इसके अलावा देश में यूनिवर्सिटी में पढ़ाई भी ठप हो गई थी। पिछले साल 24 नवंबर को विरोध प्रदर्शन और तेज हो गया था। लोगों ने काम पर जाना बंद कर दिया। लोगों का गुस्सा बढ़ता देख प्रधानमंत्री वुसेविक ने कहा था कि वे नहीं चाहते कि देश में तनाव और ज्यादा बढ़े इसलिए वे हालात को शांत करने के लिए अपना पद छोड़ रहे हैं। वुसेविक मई 2024 से प्रधानमंत्री के पद पर थे। इससे पहले वे उपप्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री के पद पर रह चुके थे।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.