ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

निकी हेली ने इजराइली हथियारों पर लिखा, अमेरिका लव्स इजराइल, वेपन्स पर ऑटोग्राफ दिया, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, May 29, 2024

मुंबई, 29 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। भारतीय मूल की अमेरिकी नेता निक्की हेली ने इजराइली हथियार पर ऑटोग्राफ दिया है। लेबनान के साथ इजराइल की उत्तरी सीमा का दौरा करते हुए उन्होंने आर्टिलरी शेल्स पर ‘फिनिश देम’ यानी "उन्हें खत्म कर दो" लिखा। साथ ही उन्होंने इस पर अमेरिकी लव्स इजराइल लिखकर अपना सिग्नेचर भी किया है। संयुक्त राष्ट्र में इजराइल के पूर्व राजदूत और सांसद डैनी डेनन इस दौरान निक्की हेली के साथ थे। उन्होंने ये तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। इस पोस्ट में हेली को घुटनों के बल बैठकर बैंगनी मार्कर पेन से एक शेल पर अपना सिग्नेचर करते हुए दिखाया गया है। निक्की हेली ने ऐसे समय में हथियार पर अपना साइन किया है, जब राफा में इजराइली सेना के हमलों को लेकर इजराइल की आलोचना हो रही है। रविवार को इजराइली सेना के हमले में राफा के रिफ्यूजी कैंप में रह रहे 45 लोगों की मौत हो गई थी और 200 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। रिकॉर्ड के मुताबिक, अब तक के युद्ध में गाजा में करीब 36,096 फिलिस्तीनी मारे गए हैं। इसमें से करीब 15,000 बच्चे हैं।

आपको बता दें, निक्की हेली गाजा में इजराइल की आक्रामकता का समर्थन करने के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने इजराइल को किए जाने वाले हथियारों की सप्लाई रोकने जैसी कार्रवाई के लिए जो बाइडेन प्रशासन की आलोचना भी की है। इसके अलावा निक्की हेली ने इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) और इंटरनेशनल कोर्ट ऑफि जस्टिस (ICJ) की भी आलोचना की है। ये संगठनों के अधिकारी इजराइली पीएम नेतन्याहू की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। साथ ही, निक्की हेली ने कुछ समय पहले बयान दिया था कि अमेरिका को इजराइल का समर्थन करना चाहिए और उसकी जरूरतों को पूरा करना चाहिए। उन्होंने बाइडेन की आलोचना करते हुए कहा था कि उन्हें ये बताना बंद करना चाहिए कि युद्ध कैसे लड़ी जानी है। निक्की हेली ने दक्षिणी इजरायल की यात्रा भी की। इस दौरान उन्होंने 7 अक्टूबर को हुए हमास हमले के जीवित बचे लोगों से मुलाकात की। 7 महीने पहले हुए इस हमले में लगभग 1,200 इजराइली नागरिक लोग मारे गए थे। इस दौरान 253 लोगों का अपहरण भी कर लिया गया था। निक्की हेली इस साल मार्च में अमेरिकी चुनाव रिपब्लिकन पार्टी की प्रत्याशी की रेस से बाहर हो गई थीं। वह ट्रंप को टक्कर देने लायक पर्याप्त समर्थन नहीं जुटा सकीं। निक्की हेली को सिर्फ दो जगहों- वर्मोंट और वॉशिंगटन से जीत मिली।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.