ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

नवाज शरीफ ने दी मोदी को बधाई लिखा, आइए हम नफरत की जगह उम्मीद लाएं, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, June 10, 2024

मुंबई, 10 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने बधाई दी है। शरीफ ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर मोदी जी को मेरी हार्दिक बधाई। चुनावों में आपकी पार्टी की सफलता आपके नेतृत्व में लोगों का भरोसा दिखाती है। आइए हम नफरत की जगह उम्मीद लाएं और इस मौके पर दक्षिण एशिया के दो अरब (200 करोड़) लोगों की किस्मत को बदलें। इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने नरेंद्र मोदी को चुनावी नतीजों के 6 दिन बाद बधाई दी थी। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मोदी को एक लाइन की बधाई देते हुए लिखा, नरेंद्र मोदी को भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेने के लिए शुभकामनाएं।

तो वहीं, इससे पहले जब भारत के चुनावी नतीजों पर किए सवाल पर पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि हम सरकार बनने का इंतजार करेंगे। उसी के बाद कुछ कहेंगे। भारत में नई सरकार पर पाकिस्तान ने कहा था कि वह सभी पड़ोसी देशों के साथ अच्छे रिश्ते चाहता है। वह किसी भी विवाद को बातचीत के जरिए सुलझाने को तैयार है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने शुक्रवार को कहा था, भारत की तरफ से हो रही बयानबाजी और तमाम मुश्किलों के बावजूद हमने जिम्मेदार रवैया अपनाया है। मुमताज ने आगे कहा, हम भारत के साथ जम्मू-कश्मीर के विवाद समेत सभी मसलों को बातचीत के जरिए हल निकालने को तैयार हैं। हम शांतिपूर्ण तरह से साथ मिलकर आगे बढ़ने में विश्वास रखते हैं। हमें उम्मीद है कि दोनों देशों में शांति बनाए रखने के लिए भारत भी बातचीत से समस्याओं का हल निकालने की कोशिश करेगा।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.