ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

रूस में दागी जा सकती हैं NATO देशों की मिसाइलें, पुतिन ने कहा, हम जवाब देने को तैयार, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, September 13, 2024

मुंबई, 13 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। यूक्रेन को रूस में दूर तक हमला करने वाली मिसाइलों के इस्तेमाल की इजाजत मिल सकती है। CNN के मुताबिक अमेरिका और ब्रिटेन इस पर विचार कर रहे हैं। अब तक इस पर प्रतिबंध लगा हुआ था, लेकिन यूक्रेन पर लगी ये पाबंदी अब हट सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि ऐसे हथियारों के इस्तेमाल करने की इजाजत देने का मतलब यह समझा जाएगा कि NATO, रूस के खिलाफ जंग में उतर चुका है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो वे इसका जवाब जरूर देंगे। वहीं, पुतिन ने एक सरकारी टीवी चैनल पर कहा कि इससे बहुत कुछ बदल जाएगा। उन्होंने कहा कि इन हथियारों का इस्तेमाल सैटेलाइट के बिना संभव नहीं है। यूक्रेन के पास ऐसी तकनीक नहीं है। यह केवल यूरोपीय यूनियन के सैटेलाइट या फिर अमेरिकी सैटेलाइट की मदद से ही हो सकता है। सिर्फ NATO सैन्यकर्मियों को ही इन मिसाइल सिस्टम्स का इस्तेमाल करने के लिए ट्रेनिंग ली रखी है। यूक्रेनी सैनिक ये मिसाइल ऑपरेट नहीं कर सकते।

रिपोर्ट के मुताबिक व्हाइट हाउस में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और राष्ट्रपति जो बाइडेन की बैठक होने वाली है। इस दौरान यह चर्चा होनी है कि क्या यूक्रेन को रूस के खिलाफ लंबी दूरी की मिसाइलों का उपयोग करने दिया जाए। इससे पहले अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन कहा था कि अमेरिका, रूस के भीतर सैन्य ठिकानों पर लंबी दूरी के हथियारों का इस्तेमाल करने पर यूक्रेन पर लगे प्रतिबंधों को हटाने वाला है। ब्लिंकन ने कहा कि हमें ऐसे सबूत मिले हैं कि रूस के पास ईरान से बैलिस्टिक मिसाइल आ रही हैं। इसका मतलब है कि रूस का हमला और तेज होगा। इसका जवाब देने के लिए यूक्रेन को लंबी दूरी तक की मिसाइल का इस्तेमाल करना होगा। उन्होंने कहा था कि वे इसके लिए ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर और राष्ट्रपति बाइडेन से बातचीत करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन लंबे समय से अमेरिका और ब्रिटेन से लंबी दूरी तक हमला करने वाले हथियारों का इस्तेमाल करने की इजाजत मांग रहा है। यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइलें दी गई हैं। लेकिन वह इसका इस्तेमाल दुश्मनों के खिलाफ अपनी ही सीमा के भीतर कर सकता है। यूक्रेन ने पिछले महीने रूस में घुस कर हमला शुरू किया है। ऐसे में जेलेंस्की चाहते हैं कि इन प्रतिबंधों को हटाया जाए ताकि वे रूस के भीतर लंबी दूरी के हथियारों का इस्तेमाल कर सकें।

रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका ने पहली बार अक्टूबर 2023 में यूक्रेन को लंबी दूरी की आर्मी टैक्टिकल मिसाइल सिस्टम (ATACMS) मिसाइलें दी थीं। ये लगभग 300 किमी तक सटीक निशाना लगा सकती है। हाल ही में CNN को दिए गए एक इंटरव्यू में यूक्रेनी रक्षा मंत्री रुस्तम उमरोव ने कहा था कि रूस, यूक्रेनी शहरों पर हमला करने के लिए जिन ठिकाने का उपयोग करता है, वे इन मिसाइलों की सीमा के भीतर हैं। इससे पहले फ्रांस ने भी यूक्रेन को लंबी दूरी की स्टॉर्म शैडो मिसाइल दी थीं। यह 250 किलोमीटर तक टार्गेट पर निशाना लगा सकती है। लेकिन उसकी भी ये शर्त थी कि इसका इस्तेमाल अपनी सीमा के भीतर तक ही हो।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.