ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

पाकिस्तान में 8 अगस्त को भंग होगी नेशनल असेंबली, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, July 18, 2023

मुंबई, 18 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पाकिस्तान डेमोक्रेटिक अलायंस (PDM) की दो सबसे अहम पार्टियों पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) और पाकिस्तान मुस्लिम लीग, नवाज (PML-N) ने 8 अगस्त को नेशनल असेंबली भंग करने के प्लान पर मुहर लगा दी। वैसे असेंबली का टेन्योर 12 अगस्त तक है। अगर प्लान के मुताबिक, 8 अगस्त को नेशनल असेंबली भंग हो जाती है को अक्टूबर के आखिर या नवंबर के पहले हफ्ते में जनरल इलेक्शन कराए जा सकते हैं। हालांकि, अब तक आधिकारिक तौर पर दोनों ही पार्टियों या गठबंधन ने इस बात की पुष्टि नहीं की है।

आपको बता दें, संविधान के मुताबिक, सरकार जब नेशनल असेंबली (संसद का निचला सदन जैसे हमारे यहां लोकसभा) को भंग करने का प्रस्ताव पास करती है तो आखिरी मंजूरी के लिए उसे राष्ट्रपति के पास भेजा जाता है। अगर किसी वजह से राष्ट्रपति यह समरी या प्रस्ताव मंजूर नहीं करता तो 48 घंटे बाद नेशनल असेंबली भंग मानी जाती है। इस वक्त राष्ट्रपति आरिफ अल्वी इमरान खान के समर्थक और करीबी दोस्त हैं और उन्होंने शाहबाज शरीफ सरकार के हर काम में अड़ंगे लगाए हैं। लिहाजा, सरकार चाहती है कि इतना मार्जिन जरूर रखा जाए कि अगर प्रेसिडेंट नेशनल असेंबली के भंग करने के प्रस्ताव को मंजूरी नहीं देते हैं तो वो संवैधानिक तौर पर अपने आप भंग मानी जाए। तो वहीं, पाकिस्तान के संविधान के आर्टिकल 224 के मुताबिक, नेशनल या प्रोवेंशियल असेंबली की एक्सपायर डेट के बाद 60 दिन में इलेक्शन होना चाहिए। इसमें ये जरूर देखा जाता है कि कहीं ये टेन्योर के पहले तो भंग नहीं हुईं। इसमें एक और संवैधानिक व्यवस्था है। जिसके मुताबिक, इलेक्शन कमीशन को 90 दिन के अंदर चुनाव कराना होंगे। इसमें शर्त ये है कि नेशनल या प्रोवेंशियल असेंबली को टेन्योर पूरा होने के पहले भंग किया गया हो।

तो वहीं, प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने पिछले हफ्ते कहा था, हमारी सरकार का टेन्योर 14 अगस्त को खत्म हो जाएगा और इलेक्शन अक्टूबर या नवंबर तक हो जाएंगे। इलेक्शन की तारीखों का फैसला इलेक्शन कमीशन को करना है। नेशनल कैपिटल में एक प्रोग्राम के दौरान शाहबाज ने भारत का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उसकी तारीफ की। कहा, अब इस बात में कोई शक नहीं है कि हमारा पड़ोसी हमसे बहुत आगे निकल चुका है और हम उसके साथ किसी रेस में नहीं हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.