ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

अमेरिका के ओक्लाहोमा राज्यों में दो दिनों में आए 35 से ज्यादा टॉरनेडो, 500 से ज्यादा घर तबाह, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, April 29, 2024

मुंबई, 29 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अमेरिका के आयोवा और ओक्लाहोमा राज्यों में पिछले दो दिनों में 35 से ज्यादा टॉरनेडो आए हैं। वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, तूफान की वजह से अब तक एक नवजात समेत 4 लोगों की मौत हुई है। वहीं 100 से ज्यादा लोग घायल हैं। टॉरनेडो की वजह से अकेले सल्फर शहर में 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। यहां ज्यादातर इमारतें नष्ट हो चुकी हैं और अब तक पांच हजार से ज्यादा लोग बेघर हो गए हैं। आयोवा और ओक्लाहोमा में तूफान से 500 से ज्यादा घर तबाह हो गए हैं। वहीं, ओक्लाहोमा के गवर्नर केविन स्टिट ने बताया कि पूरे शहर में तबाही मच गई है। लोगों के व्यापार को नुकसान पहुंचा है। 20 हजार से ज्यादा घरों में बिजली गुल हो गई है। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक शनिवार-रविवार के बीच वहां एक साथ 35 टॉरनेडो रिकॉर्ड किए गए थे। वहीं शुक्रवार को यह आंकड़ा 70 के पार था।

तो वहीं, व्हाइट हाउस के अधिकारियों के मुताबिक, राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रविवार को ओक्लाहोमा के गवर्नर से बात की और मदद का भरोसा दिया। अधिकारियों के मुताबिक शनिवार रात को शहर में टॉरनेडो की वजह से तेज बारिश भी हुई, जिससे इलाके में बाढ़ आ गई। इसकी चपेट में आकर कई कारें पलट गईं और इमारतों की छत और दीवारें टूट गईं। इसके बाद लोगों की मदद के लिए इमरजेंसी टीमों को भेजा गया। साथ ही, मौसम विभाग की चेतावनी के बाद अमेरिका की 12 काउंटीज में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। ओक्लाहोमा के मौसम विभाग ने रविवार को 250 टॉरनेडो और 494 गंभीर तूफान की चेतावनी जारी की थी। अमेरिका की नेशनल वेदर सर्विस के मुताबिक, वैसे तो टॉरनेडो दुनिया में कहीं भी आ सकते हैं, लेकिन अमेरिका में ये सबसे ज्यादा संख्या में आते हैं। अमेरिका में टॉरनेडो कांसस, ओकलाहोमा, टेक्सास जैसे मैदानी इलाकों में ज्यादा आते हैं।NOAA यानी नेशनल ओशियेनिक एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन का कहना है कि टॉरनेडो की वजह से अमेरिका में हर साल तकरीबन 50 जानें जाती हैं। वहां साल 2011 में बहुत ही विनाशकारी टॉरनेडो आए थे, जिसमें 580 से ज्यादा लोगों ने अप्रैल और जून में अपनी जान गंवा दी थी। अनुमान लगाया गया है कि इस वजह से देश को 21 अरब डॉलर का नुकसान हुआ था।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.