ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

मोदी को मॉरीशस का सर्वोच्च सम्मान, राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल हुए, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, March 12, 2025

मुंबई, 12 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉरीशस के 57वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल होने पहुंचे हैं। PM मोदी बतौर मुख्य अतिथि इस समारोह में शामिल हुए हैं। मॉरीशस को 12 मार्च 1968 को ब्रिटिश से आजादी मिली थी। यह राष्ट्रमंडल के तहत 1992 में गणतंत्र बना। भारतीय मूल के भारतीय मूल के सर शिवसागर रामगुलाम की अगुआई में मॉरीशस को आजादी मिली थी। इस दिन को मॉरीशस राष्ट्रीय दिवस के तौर पर मनाता है। आज के समारोह में भारतीय सेना की एक टुकड़ी, नौसेना का एक वॉरशिप और एयरफोर्स की आकाश गंगा स्काई डाइविंग टीम भी इस समारोह में हिस्सा ले रही है। इस दौरान भारी बारिश भी हो रही है। इस दौरान PM मोदी को मॉरीशस के सर्वोच्च पुरस्कार 'द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन' दिया गया। मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय हैं। किसी देश की तरफ से पीएम मोदी को दिया गया यह 21वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है।

भारत और मॉरीशस के प्रधानमंत्रियों के बीच आज सुबह द्विपक्षीय बातचीत हुई। दोनों देशों के बीच 8 समझौते हुए हैं। PM मोदी और मॉरीशस PM ने ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित भी किया। इस दौरान मॉरीशस के PM नवीनचंद्र रामगुलाम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारे स्वतंत्रता के 57वें वर्षगांठ के राष्ट्रीय दिवस समारोह में अपनी उपस्थिति से हमें सम्मानित किया है। उनकी मौजूदगी दोनों देशों के बीच अच्छे संबंधों का सबूत है। वहीं PM मोदी ने कहा, 140 करोड़ भारतीयों की ओर से मैं मॉरीशस के लोगों को उनके राष्ट्रीय दिवस पर बधाई देता हूं। यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे एक बार फिर मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस पर यहां आने का अवसर मिला। भारत और मॉरीशस सिर्फ हिंद महासागर से ही नहीं, बल्कि साझा संस्कृति और मूल्यों से भी जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि भारत-मॉरीशस साझेदारी को 'एनहैन्स्ड स्ट्रेटजिक पार्टनरशिप' का दर्जा देने का फैसला किया। भारत मॉरीशस में नया संसद भवन बनवाने में मदद करेगा। इसे PM मोदी ने मॉरीशस के लिए 'लोकतंत्र की जननी' भारत की ओर से एक उपहार बताया।

भारत और मॉरीशस के बीच हुए समझौते -

1. लोकल करेंसी सेटलमेंट सिस्टम
किसके बीच - भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और भौरीशस का केटीय बैंक
इससे क्या होगा - दोनों देशों के बीच व्यापार में स्थानीय मुद्रा का उपयोग होगा, जिससे डौन्लर पर निर्भरता घटेगी।
2. जल परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहायता
किसके बीच - मॉरीशस सरकार और भारतीय स्टेट बैंक (58)
इससे क्या होगा - पाइप रिप्लेसमेंट प्रोग्राम के तहत भीरीशस के जल आपूर्ति प्रोजेक्ट्स के लिए कर्ज की सुविधा।
3. राजनयिक प्रशिक्षण
किसके बीच - भारतीय विदेश सेवा संस्थान और मौरीशस का विदेश मंत्रालय
इससे क्या होगा - मॉरीशस के राजनयिकों की भारत में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
4. समुद्री सुरक्षा सहयोग
किसके बीच - भारतीय नौसेना और मॉरीशस पुलिम चल
इससे क्या होगा - व्हाइट शिपिंग इंपोर्मेशन रीयर करने पर सहमति, जिससे समुद्री सुरक्षा मजबूत होगी।
5. आर्थिक अपराधों की जांच में सहयोग
किसके बीच - मॉरीशस की वित्तीय अपराध आयोग और भारत का प्रवर्तन निदेशाला (ED)
इससे क्या होगा - मनी लॉन्डिंग और अन्ना वित्तीय अपराधी की रोकथाम के लिए सहयोग।
6. सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों में सहयोग
किसके चीच - मॉरीशस का उद्योग मंत्रालय और भारत का MISME मंत्रालय
इससे क्या होगा - स्टार्टजमा, छोटे उद्योगों और व्यापारियों के विकास में सहयोग।
7. प्रशासनिक सुधार और ट्रेनिग
किसके बीच - मौरीशस का लोक सेवा मंत्रालय और भारत का नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेस
इसमे क्या होगा - मॉरीशस के सरकारी अधिकारियों के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम।
8. समुद्री शोध और सूचना साझा करना
किसके बीच - भारतीय महासागर सूचना सेवा केंद्र और मॉरीशस का समुद्री विभाग
इससे क्या होगा - समुद्री विज्ञान, मौसम और समुद्र से जुड़ी आनकारियों में सहयोग।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.