ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

पाकिस्तान में भीड़ ने जलाए 3 चर्च ईसाइयों के घर, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, August 16, 2023

मुंबई, 16 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के शहर फैसलाबाद में बुधवार को कट्टरपंथियों ने तीन चर्च आग के हवाले कर दिए। इसके अलावा ईसाइयों के घरों में पहले लूटपाट की गई, इसके बाद उन्हें आग के हवाले कर दिया गया। कट्टरपंथी समूहों का आरोप है कि चर्च के जरिए ईशनिंदा को बढ़ावा दिया जा रहा था। इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें आरोपियों के चेहरे भी पहचाने जा सकते हैं। खास बात ये है कि तमाम वीडियोज सामने आने के बावजूद अब तक पाकिस्तान की केयरटेकर गवर्नमेंट और फौज ने कोई बयान जारी नहीं किया है। वहीं, एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सोशल मीडिया पर घटना के वीडियो वायरल होने के कई घंटे बाद तक पुलिस की तरफ से कोई एक्शन नहीं लिया गया। कोई जिम्मेदार अफसर भी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा। इसी रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस अब तक यह बताने भी तैयार नहीं है कि इस मामले में कोई केस भी दर्ज किया गया है या नहीं। भीड़ ईसाई समुदाय के खिलाफ नारेबाजी कर रही थी।

पाकिस्तान डेली’ की रिपोर्ट के मुताबिक, फैसलाबाद में अफवाह फैली कि यहां के चर्च में ईशनिंदा की गई है। ये भी कहा गया कि यह सिलसिला कई दिन से जारी है और इलाके में रहने वाले ईसाई इसे बढ़ावा दे रहे हैं। दूसरी तरफ, अखबार ‘द डॉन’ से बातचीत में ईसाई समुदाय के नेता इमरान भाटी ने कहा, हमारे तीन चर्च निशाना बने हैं। इनमें तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी गई। यहां रहने वाले ईसाइयों के घर लूट लिए गए। इसके बाद वहां भी आग लगा दी गई। देखते ही देखते सैकड़ों कट्टरपंथी जरानवाला इलाके में मौजूद चर्च और ईसाई बस्ती में पहुंच गए। इन सभी के हाथों में धारदार हथियार, डंडे और पेट्रोल था। सबसे पहले ये लोग चर्च में घुसे। वहां तोड़फोड़ की। इसके बाद चर्च की छत पर पहुंचे और क्रॉस को गिरा दिया। थोड़ी देर बाद चर्च में पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। ये भीड़ इतने पर ही नहीं रुकी। उसने इलाके में रहने वाले तमाम ईसाई लोगों के घरों को निशाना बनाया। इनसे नाम पूछे गए और इसके बाद उन्हें सड़क पर पीटा गया। हैरानी की बात ये है कि इन तमाम घटनाओं को पुलिस के सामने अंजाम दिया गया और वो तमाशा देखती रही।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.