ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

इजराइल के खिलाफ हिजबुल्लाह, हमास और इस्लामिक जिहाद की लेबनान में मीटिंग, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, October 25, 2023

मुंबई, 25 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। इजराइल के खिलाफ लेबनान का आतंकी संगठन हिजबुल्लाह, फिलिस्तीन इस्लामिक जिहाद और हमास एकजुट हो गए हैं। तीनों संगठनों के लीडर्स ने बेरूत में मुलाकात की। इस दौरान गाजा और वेस्ट बैंक में हो रहे इजराइली हमलों को रोकने पर चर्चा हुई। यरुशलम पोस्ट के मुताबिक, इस बैठक को ईरान के मंसूबों की कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा है। ईरानी मीडिया अल-मयादीन के मुताबिक, इस बैठक से तीनों संगठनों के बीच बढ़ता को-ऑर्डिनेशन दिख रहा है। दरअसल, ईरान कई सालों से चाहता था कि तीनों संगठन मिलकर इजराइल के खिलाफ मोर्चा खोल दें। अब ऐसा ही कुछ हो भी रहा है।

आपको बता दें, हमास ने 7 अक्टूबर को इजराइल पर हमला कर दिया। 8 अक्टूबर को लेबनान की तरफ से भी हिजबुल्लाह ने इजराइल पर रॉकेट दागे। फिलिस्तीन इस्लामिक जिहाद ने भी रॉकेट से हमले किए। इजराइल ने दावा किया कि इस्लामिक जिहाद का एक मिसफायर हुआ रॉकेट गाजा के अस्पताल पर गिरा जिससे करीब 500 लोग मारे गए। तो वहीं, हिजबुल्ला ने एक बयान में कहा, तीनों संगठनों के बीच समन्वय जारी रखने पर सहमति बनी है। हमने जीत हासिल करने पर भी चर्चा की है। ईरान इस ग्रुप को एक्सेस ऑफ रेजिस्टेंस कहता है। हिजबुल्ला ने कहा- एक्सेस ऑफ रेजिस्टेंस इजराइल के क्रूर हमले रोकने की प्लानिंग कर रहा है। हम एक दूसरे से फॉलो-अप ले रहे हैं। जंग की पूरी स्थिति पर भी बारीकी से नजर बनाए हुए हैं।

तो वहीं, यरुशलम पोस्ट के मुताबिक, इजराइल पर हमले से पहले ईरान और तीनों संगठनों के लीडर्स की बैठक हुई थी। अमेरिकी मीडिया वॉल स्ट्रीट जर्नल ने हमास और हिजबुल्लाह के सीनियर अधिकारियों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि ईरान के सुरक्षा अधिकारियों ने इजराइल पर हमले की प्लानिंग में हमास की मदद की थी। इसके बाद उन्होंने 2 अक्टूबर को बेरूत में एक बैठक में हमले के लिए हरी झंडी दे दी थी।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.