ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

जापान को पहली महिला प्रधानमंत्री मिलने की तैयारी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, October 4, 2025

मुंबई, 04 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। जापान में पहली बार महिला प्रधानमंत्री बनने जा रही हैं। सत्ताधारी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) ने पूर्व आर्थिक सुरक्षा मंत्री साने ताकाइची को नया अध्यक्ष चुन लिया है। जापान की संसदीय परंपरा के अनुसार जिस पार्टी के पास बहुमत होता है, उसका अध्यक्ष ही प्रधानमंत्री बनता है। ऐसे में ताकाइची का प्रधानमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। ताकाइची, जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे शिंजो आबे की करीबी मानी जाती हैं और राजनीतिक रूप से उनके विचारों से मेल खाती हैं। उन्हें चीन विरोधी नेता के तौर पर देखा जाता है। ताकाइची पुरुष सम्राट व्यवस्था की समर्थक हैं और महिला शासक के विचार का विरोध करती रही हैं। उन्होंने 2004 में सांसद ताकू यामामोटो से शादी की थी, हालांकि 2017 में मतभेदों के चलते दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद 2021 में वे फिर से साथ आ गए।

पार्टी अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में ताकाइची ने पूर्व प्रधानमंत्री जुनिचिरो कोइजुमी के बेटे और मौजूदा कृषि मंत्री को हराकर जीत दर्ज की। चुनाव के पहले चरण में किसी भी उम्मीदवार को पूर्ण बहुमत नहीं मिला, जिसके बाद दूसरे चरण में ताकाइची ने 185 वोट हासिल किए जबकि कोइजुमी को 156 वोट मिले। ताकाइची ने जीत के बाद कहा कि वे उत्साहित होने के बजाय आने वाली चुनौतियों के बारे में सोच रही हैं। वह वर्तमान प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा की जगह लेंगी। इशिबा के नेतृत्व में जुलाई में हुए ऊपरी सदन के चुनाव में पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद उनके खिलाफ पार्टी के भीतर नाराजगी बढ़ गई थी। ऐसे समय में LDP को उम्मीद है कि ताकाइची नेतृत्व संभालकर जनता का भरोसा दोबारा जीत सकेंगी। नीति के स्तर पर ताकाइची कई बार विवादों में भी रही हैं।

वे ट्रम्प प्रशासन के साथ हुई हालिया ट्रेड डील का विरोध कर चुकी हैं। उनका कहना है कि इस समझौते पर दोबारा बातचीत होनी चाहिए। इस डील के तहत जापान ने अमेरिका में 550 अरब डॉलर निवेश का वादा किया था। ताकाइची समलैंगिक विवाह और पति-पत्नी को अलग उपनाम रखने के प्रावधान की भी विरोधी रही हैं। उनका मानना है कि इससे परिवार व्यवस्था कमजोर होती है। साथ ही वे विदेशियों के प्रवेश पर कड़े नियमों की पक्षधर हैं और गैरकानूनी प्रवासियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करती रही हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.