ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

जयशंकर ने कहा, 1984 में हाईजैक हुए प्लेन में मेरे पिता थे, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, September 13, 2024

मुंबई, 13 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। विदेशमंत्री जयशंकर दो दिन के स्विट्जरलैंड दौरे पर हैं। इस दौरान जिनेवा में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने 1984 में हुए IC 421 प्लेन हाईजैक से जुड़ा एक किस्सा सुनाया। जयशंकर ने बताया कि वो उस टीम का हिस्सा थे, जो हाइजैकर्स से डील कर रही थी। जयशंकर ने कहा, हाइजैक के 3-4 घंटे बाद मैंने अपनी मां को फोन किया मैंने उन्हें बताया कि प्लेन हाइजैक हुआ है, मैं घर नहीं आ सकता। तभी मुझे ये भी पता चला कि मेरे पिता उस फ्लाइट में हैं। जयशंकर ने कहा कि एक तरफ मैं उस टीम में था जो हाइजैकर्स से डील कर रही थी। वहीं, मैं उन फैमिली मेंबर्स की उस टीम में भी था जो सरकार पर दबाव डाल रही थी। दरअसल, जेनेवा में एक कार्यक्रम के दौरान 1999 में हुए कंधार हाईजैक पर बनी नेटफ्लिक्स सीरीज IC 184 पर हो रही कंट्रोवर्सी पर जयशंकर से सवाल किया था। इस पर जयशंकर ने कहा कि उन्होंने सीरीज नहीं देखी है। इसलिए वे इस पर कमेंट नहीं कर सकते।

आपको बता दें, 24 अगस्त 1984 को इंडियन एयरलाइन्स के विमान IC 421 ने चंडीगढ़ से जम्मू के लिए उड़ान भरी थी। इस प्लेन में चंडीगढ़ से 7 अलगाववादी सिख युवक भी सवार हुए। प्लेन उड़ने के कुछ देर बाद ही इन युवकों ने उसे हाईजैक कर लिया था। ये सभी युवक ऑपरेशन ब्लू स्टार से नाराज थे। हाइजैक हुए विमान में विदेशमंत्री जयशंकर के पिता के. सुब्रमण्यम सहित 100 लोग सवार थे। हाईजैकर्स ने प्लेन के पायलट वीके मेहता से प्लेन को अमृतसर ले जाकर स्वर्ण मंदिर की परिक्रमा लगाने के लिए कहा था। हाईजैकर्स प्लेन को पाकिस्तान के लाहौर ले गए थे। लेकिन लाहौर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने प्लेन को लैंड करने की परमिशन नहीं दी। इसके बाद विमान काफी देर तक हवा में ही रहा। बाद में प्लेन का फ्यूल कम होने लगा तो पायलट ने एयरपोर्ट अथॉरिटी से इमरजेंसी लैंडिंग के लिए परमिशन मांगी। जिसके बाद अधिकारियों ने प्लेन को लैंड करने दिया। लाहौर एयरपोर्ट पर रिफ्यूलिंग के बाद हाईजैकर्स ने प्लेन को अमेरिका ले जाने के लिए कहा। हालांकि पायलेट ने हाईजैकर्स को बताया कि ये प्लेन घरेलू उड़ान के लिए है इसलिए अमेरिका नहीं जा सकता है। इसके बाद हाईजैकर्स ने प्लेन के बहरीन ले जाने की बात कही। लेकिन पायलट के मना करने के बाद इसे दुबई ले जाया गया। दुबई में प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। जहां भारतीय अधिकारियों के साथ हुई बातचीत के बाद हाईजैकर्स ने सरेंडर कर दिया था।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.