ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

राफा में मिलिट्री ऑपरेशन शुरू करने के लिए तैयार इजराइली डिफेंस फोर्सेस, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, May 6, 2024

मुंबई, 06 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। इजराइली डिफेंस फोर्सेस राफा में मिलिट्री ऑपरेशन शुरू करने के लिए तैयार है। हमले से पहले इजराइल ने फिलिस्तीनियों को राफा छोड़ने के लिए कहा है। इजराइली सेना के प्रवक्ता ने कहा है कि वो राफा से 1 लाख लोगों को निकालेंगे। एसोसिएट प्रेस के मुताबिक इजराइली सेना ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है, जिसमें फिलिस्तीनियों से एक दूसरे इलाके मुवासी जाने को कहा गया है। मुवासी इजराइल की ओर से घोषित सुरक्षित इलाका है। इजराइली डिफेंस फोर्सेस ने कहा है कि मुवासी में मदद बढ़ाई है, जिसमें फील्ड अस्पताल, टेंट, भोजन और पानी शामिल है। दरअसल, इजराइल ने देर रात राफा पर बमबारी की, जिसमें 22 लोगों की मौत हुई। इसमें 8 बच्चे भी शामिल थे।

वहीं, इजराइली डिफेंस फोर्सेस ने राफा खाली करने की घोषणा उस वक्त की है, जब इजराइल-हमास के बीच सीजफायर को लेकर समझौता कराने की कोशिश जारी है। लेकिन दोनों देशों के बीच सहमति नहीं बन पाई है। इजराइल साफ तौर पर कह चुका है कि वो समझौता होने पर भी राफा में मिलिट्री ऑपरेशन जारी रखेगा। उसका उद्देश्य हमास के आतंकवादियों को खत्म करना है । इजराइली डिफेंस फोर्सेस ने राफा पर हमले करने से पहले सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी। इजराइली डिफेंस फोर्सेस ने लिखा , "मानवीय क्षेत्रों में लोगों को भेजने के लिए , sms, फोन कॉल और मीडिया से अरबी भाषा में मैसेज भेजे जा रहे हैं। IDF हमास का पीछा तब नहीं छोड़ेगा, जब तक सारे इजराइली बंधक वापस नहीं छूट जाएंगे। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल नदाव शोशनी ने कहा है कि इजराइल एक "सीमित दायरे वाला ऑपरेशन" तैयारी कर रहा है।

अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA के डायरेक्टर विलियम बर्न्स प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे। वे समझौते पर विफल हुई बातचीत को वापस शुरू करवाने की कोशिश करेंगे। अमेरिका, कतर और मिस्र लंबे समय से इजराइल- हमास के बीच युद्धविराम कराने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि दोनों पक्षों के बीच समझौते पर सहमति नहीं बन पा रही है। इजराइल - हमास एक दूसरे पर समझौता न स्वीकार करने के आरोप- प्रत्यारोप लगा रहे हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.