ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

गाजा के नेत्जारिम से पीछे हट रही इजराइली सेना, घर लौट रहे फिलिस्तीनी नागरिक, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Sunday, February 9, 2025

मुंबई, 09 फरवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। इजरायली सेना ने सीजफायर समझौते के तहत गाजा के नेत्जारिम गलियारे से पीछे हटना शुरू कर दिया है। यह गलियारा उत्तरी गाजा को दक्षिणी गाजा से अलग करता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इजराइल ने इसका इस्तेमाल युद्ध के दौरान सैन्य क्षेत्र के तौर पर किया था। 19 जनवरी को फिलिस्तीनी उग्रवादी संगठन हमास के साथ सीजफायर डील के दौरान इजराइल ने 6 किलोमीटर नेत्जारिम गलियारे से पीछे हटने पर सहमति जताई थी। इसके बाद से फिलिस्तीनी नागरिक नेत्जारिम को पार करके अपने घर लौट रहे हैं। एक इजराइली अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर मीडिया से कहा क उन्हें इस इलाके में सैनिकों की आवाजाही को लेकर बात करने का अधिकार नहीं है। अभी यह भी नहीं पता है कि कितने सैनिक वापस लौट रहे हैं। हालांकि कई विस्थापित फिलिस्तीनी नागरिक नेत्जारिम पार कर गाजा लौट रहे हैं।

वहीं, हमास और इजराइल में पांचवी बार बंधकों की अदला बदली हुई है। हमास ने सीजफायर समझौते के तहत 3 इजराइली बंधकों को रिहा किया। वहीं इजराइल ने 183 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया। समझौते के प्रभावी होने के बाद से अब तक कुल 16 इजराइली और 5 थाई बंधकों को रिहा किया जा चुका है। इजराइली प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के ऑफिस ने कहा कि अदला-बदली पूरी होने के बाद, युद्धविराम पर आगे की बातचीत के लिए एक इजरायली प्रतिनिधिमंडल कतर की राजधानी दोहा जाएगा।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.