ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

जर्मनी को एडवांस्ड मिसाइल डिफेंस सिस्टम देगा इजराइल, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, August 17, 2023

मुंबई, 17 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। इजराइल जर्मनी को ऐरो-3 मिसाइल डिफेंस सिस्टम देने वाला है। रॉयटर्स के मुताबिक, ये डील 29 हजार करोड़ रुपए में फाइनल हुई है। साथ ही ये इजराइल की अब तक की सबसे बड़ी डिफेंस सेल होगी। ऐरो-3 मिसाइल डिफेंस सिस्टम की डिलिवरी 2025 से शुरू होगी जो 2030 तक पूरी होने की संभावना है। ऐरो 3 मिसाइल सिस्टम को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि एक अलग होने वाले वॉरहेड की मदद से ये पृथ्वी के अटमॉस्फेयर के बाहर यानी स्पेस से भी बैलिस्टिक मिसाइल को रोक सकेगी। अमेरिका ने भी इस डील को मंजूरी दे दी है। दरअसल इस ऐरो 3 प्रोजेक्ट में अमेरिका इजराइल का पार्टनर है और इस डिफेंस सिस्टम को अमेरिका-इजराइल की मिसाइल डिफेंस एजेंसी ने मिलकर बनाया है।

जर्मनी और इजराइल इस डील के लिए 2023 के अंत तक कॉन्टैक्ट साइन करेंगे। इसके लिए जर्मनी 5 हजार करोड़ का एडवांस पेमेंट करेगा। इजराइल मिसाइल डिफेंस ऑर्गेनाइजेशन के हेड मोशे पटेल ने बताया कि अमेरिका का अप्रूवल इस डील का पहला मील का पत्थर है। अब कंपनी का टारगेट जल्द से जल्द मिसाइल सिस्टम की सप्लाई करना है। वहीं, रॉयटर्स के मुताबिक, जर्मनी ने ऐरो-3 सिस्टम को खरीदने का फैसला यूक्रेन में रूस के आक्रमण को देखते हुए किया है। जर्मनी चाहता है कि वह अपनी हवाई सुरक्षा को ज्यादा मजबूत करे, जिससे जरूरत पड़ने पर दुश्मन की बैलिस्टिक मिसाइल, ड्रोन और लड़ाकू विमानों को इंटरसेप्ट कर मार गिराया जा सके। पश्चिमी देशों में अमेरिका को छोड़कर किसी भी देश के पास मजबूत और भरोसेमंद एयर डिफेंस सिस्टम नहीं है।

इजराइल ने जनवरी 2022 में ऐरो-3 मिसाइल डिफेंस सिस्टम की सफल टेस्टिंग की थी। ये न्यूक्लियर, केमिकल, बायो या किसी भी दूसरे हथियार को ले जाने वाली इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल को नष्ट करने में सक्षम है। इसके अलावा ये दूसरी बैलिस्टिक मिसाइलों को वायुमंडल के बाहर भी मार गिरा सकता है। डायवर्ट मोटर होने के साथ ये मिसाइल कभी भी अपनी दिशा बदल सकती है। इसकी रेंज 2,400 किमी है। इजराइल अंतरिक्ष एजेंसी के मुताबिक, ऐरो-3 मिसाइल सिस्टम को एंटी-सैटेलाइट वेपेन के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। ये तकनीक दुनिया के कुछ देशों के पास ही मौजूद है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.