ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

इजराइल की सीरिया में ईरानी ठिकानों पर रेड, दस्तावेज भी किए जब्त, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, September 12, 2024

मुंबई, 12 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। इजराइली सेना ने सीरिया में ईरान के हथियारों के ठिकाने पर रेड डाली है। सीरिया टीवी नेटवर्क की रिपोर्ट के मुताबिक, इजराइली सेना ने रविवार (8 सितंबर) को सेंट्रल सीरिया पर एक एयरस्ट्राइक की थी। इस हमले में 14 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 43 लोग घायल हो गए थे। अब सीरिया की मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इजराइल ने जहां हमला किया था वहां ईरान और सीरिया मिलकर केमिकल हथियार बनाते थे। एयरस्ट्राइक के बाद कुछ इजराइली सैनिक हेलिकॉप्टरों से नीचे उतरे। इस दौरान उनकी भिडंत भी हुई, जिसमें सीरिया के कुछ लोगों की मौत हो गई। वहीं इजराइली सेना 4 ईरानियों को पकड़कर अपने साथ ले गई।

इजराइल के चैनल 12 ने बताया कि ईरान की इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन्स बनाने के प्लान में रुकावट डालने के लिए यह ऑपरेशन चलाया। रिपोर्ट के मुताबिक, इजराइली सैनिकों के पहुंचने से पहले इजराइल ने रेड की लोकेशन के आसपास मौजूद सड़कों पर एयरस्ट्राइक की, जिससे सीरियाई सैनिक वहां पहुंच न सकें। इसके बाद इजराइली सैनिक हेलिकॉप्टर में बैठकर लोकेशन पर पहुंचे। सैनिक रस्सी के सहारे ईरान के हथियारों के ठिकाने पर उतरे। उन्होंने वहां मौजूद सभी उपकरणों और दस्तावेजों को जब्त करने के बाद बम लगा दिए। इस दौरान उनकी सुरक्षा के लिए आसपास कई हेलिकॉप्टर और ड्रोन्स मौजूद थे। वहीं, टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, सीरिया के मस्याफ इलाके को लंबे समय से ईरानी सेना और उनके समर्थन वाले आतंकी संगठन इस्तेमाल करते आए हैं। इस इलाके पर कई बार हमला भी हो चुका है। इससे पहले इजराइल ने 1 अप्रैल को सीरिया में ईरान के दूतावास के पास एयरस्ट्राइक की थी। इसमें ईरान के दो टॉप आर्मी कमांडर्स समेत 13 लोग मारे गए थे।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.