ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

ईरान का इजराइल पर फिर मिसाइल हमला, भारतीयों के लिए खोला एयरस्पेस, परमाणु खतरे की भी आशंका, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, June 20, 2025

मुंबई, 20 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। ईरान और इजराइल के बीच जारी जंग ने शुक्रवार को एक बार फिर हिंसक मोड़ ले लिया जब ईरान ने तेल अवीव, बीर्शेबा और हाइफा सहित कई इजराइली शहरों में मिसाइल हमले किए। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, हाइफा में मिसाइल गिरने से 23 लोग घायल हुए हैं जिनमें एक 16 साल का किशोर समेत तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। इससे पहले सुबह बीर्शेबा में माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस के पास ईरान की ओर से दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल के कारण कई कारों में आग लग गई और आस-पास के घरों को भारी नुकसान पहुंचा। गुरुवार को भी बीर्शेबा के एक अस्पताल पर ईरान ने हमला किया था जिसमें 50 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

जंग का आज आठवां दिन है और इस दौरान ईरान ने भारत के लिए बड़ा कदम उठाते हुए अपना एयरस्पेस खोल दिया है ताकि भारतीय नागरिकों को वहां से सुरक्षित निकाला जा सके। भारत सरकार ऑपरेशन सिंधु के तहत अगले दो दिनों में तीन स्पेशल चार्टर्ड फ्लाइट्स के जरिए करीब एक हजार भारतीयों को ईरान से निकालने की तैयारी में है। इनमें से एक फ्लाइट शुक्रवार रात और दो फ्लाइट्स शनिवार को भारत पहुंचेंगी। सभी फ्लाइट्स ईरान के मशहद शहर से उड़ान भरकर दिल्ली में उतरेंगी। इससे पहले 19 जून को 110 भारतीय छात्रों को लैंड बॉर्डर के रास्ते ईरान से निकाला गया था, क्योंकि 13 जून के इजराइली हमले के बाद ईरान ने अपने एयरस्पेस को अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए बंद कर दिया था। इसी बीच अमेरिका ने चिंता जताई है कि ईरान अब परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में पहुंच चुका है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि ईरान के पास परमाणु बम बनाने की सभी आवश्यक तकनीकी क्षमताएं हैं और अब केवल देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की अनुमति की देर है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसा होता है तो यह केवल इजराइल ही नहीं बल्कि अमेरिका और पूरी दुनिया की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा होगा। एक मानवाधिकार संगठन की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान में अब तक इस संघर्ष में 657 लोगों की मौत हो चुकी है और 2,037 लोग घायल हुए हैं। वहीं, इजराइल में अब तक 24 लोगों की मौत और 600 से ज्यादा लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.