ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

जांच में खुलासा, बांग्लादेशी सांसद की हत्या अमेरिकी दोस्त ने कराई, 5 करोड़ की दी सुपारी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, May 23, 2024

मुंबई, 23 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। भारत में 8 दिन से लापता बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार की कोलकाता के न्यू टाउन इलाके में मौत हो गई थी। पश्चिम बंगाल की CID इस मामले की जांच कर रही है। न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला है कि यह प्री-प्लान मर्डर था। अनार के ही एक अमेरिकी दोस्त ने उन्हें मारने के लिए 5 करोड़ रुपए की सुपारी दी थी। आरोपी का कोलकाता में एक फ्लैट भी है। इससे पहले मामले में 3 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया था। CID के IG अखिलेश चतुर्वेदी ने बताया कि सांसद का शव अब तक बरामद नहीं हुआ है। हालांकि, इससे पहले बुधवार को कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि न्यू टाउन इलाके में एक शव के टुकड़े मिले थे। तब इस बात की आशंका जताई गई थी कि यह शव सांसद का हो सकता है। CID की फोरेंसिक टीम उस स्थान जगह पर पहुंची, जहां बांग्लादेशी सांसद की हत्या हुई थी। टीम ने उस जगह से मिली एक कार से सैंपल इकट्ठा किए। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, सांसद अनवारुल 12 मई को इलाज के लिए कोलकाता आए थे। इसके अगले दिन ही वे लापता हो गए। 13 मई से अनवारुल का फोन भी बंद आ रहा था। इसके बाद 17 मई को उनका फोन बिहार के किसी इलाके में कुछ देर के लिए ऑन हुआ था। वहीं पुलिस का कहना है कि उनके फोन से परिवार के सदस्यों को संदेश भेजे गए थे कि वह नई दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। यहां वे कुछ VIP लोगों के साथ हैं, जिस वजह से उनसे संपर्क नहीं कर पाएंगे।

वहीं, पुलिस सूत्रों के मुताबिक अनवारुल 12 मई को शाम लगभग सात बजे अपने एक फैमिली फ्रेंड गोपाल बिस्वास से मिलने कोलकाता में उनके घर गए थे। अगले दिन दोपहर 1.41 बजे वह डॉक्टर से मिलने की बात कहकर वहां से रवाना हो गए। उन्होंने कहा था कि वह शाम को लौटेंगे। अनवारुल ने बिधान पार्क में कलकत्ता पब्लिक स्कूल के सामने से टैक्सी ली। शाम को उन्होंने गोपाल को वॉट्सऐप मैसेज कर बताया कि वह दिल्ली जा रहे हैं। इसके बात उनकी लोकेशन नहीं मिली। कोलकाता पुलिस ने अनवारुल के दोस्त के घर की तलाशी ली है। आवासीय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी जांच की जा रही है। पुलिस उन लोगों के बारे में भी पता लगाने की कोशिश कर रही है जो उस फ्लैट में अक्सर आते-जाते थे। बांग्लादेशी दूतावास भी लगातार पुलिस के संपर्क में है। बांग्लादेश की सरकार ने पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.