ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

ब्रिटेन में रह रहे भारतीय छात्र ने लगाया आरोप कहा, उसे बदनाम करने के लिए चलाया जा रहा नफरत से भरा अभियान, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, March 27, 2024

मुंबई, 27 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। ब्रिटेन में रह रहे एक भारतीय छात्र सत्यम सुराणा ने आरोप लगाया है कि उसे बदनाम करने के लिए नफरत से भरा अभियान चलाया जा रहा है। लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में पढ़ने वाले सत्यम ने छात्र संघ चुनावों में अपने खिलाफ यह अभियान चलाए जाने का दावा किया है। पुणे के रहने वाले सत्यम ने कहा, वोटिंग से करीब 12 घंटे पहले इस कैंपेन के तहत मुझे BJP से जोड़ा जाने लगा। इस दौरान मुझे फासीवादी बताते हुए बॉयकॉट करने की मांग की गई। लोग ये बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं कि भारत तरक्की कर रहा है। उसने दावा किया है कि उसे खालिस्तानियों को आतंकी बुलाने की वजह से टारगेट किया जा रहा है।

वीडियो जारी कर सत्यम ने कहा, भारत मेरा देश है और मैं हमेशा उसका पक्ष रखता रहूंगा। मेरे देश और सरकार को लेकर मेरे विचार निजी हैं। इनका ब्रिटेन के स्टूडेंट यूनियन के चुनाव से कोई ताल्लुक नहीं होना चाहिए। जो लोग मेरे खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं, उनमें से ज्यादातर वामपंथी हैं।सत्यम ने आगे कहा आज PM मोदी एक महान राजनेता बन गए हैं। उनकी अप्रूवल रेटिंग सबसे ज्यादा है। कोरोना के समय हमने साबित कर दिया कि हम क्या कर सकते हैं। भारत आज दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। सत्यम ने बताया कि लोग उसे नाजी समर्थक और दक्षिणपंथी कह रहे हैं। चुनावी पोस्टर पर उसके चेहरे को काट दिया जा रहा है। सत्यम ने कहा कि उसे सबसे ज्यादा इस बात से तकलीफ हुई कि उसके खिलाफ प्रचार करने वालों में ज्यादातर भारतीय ही थे।

आपको बता दें, सत्यम सुराणा वही शख्स है, जिसने पिछले साल लंदन में भारतीय दूतावास पर हमले के दौरान जमीन पर पड़े भारतीय झंडे को उठाया था। उस वक्त उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। दरअसल, पिछले साल अक्टूबर में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के विरोध में कुछ प्रदर्शनकारी लंदन में भारतीय हाई कमीशन के पास पहुंचे थे।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.