ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

भारत पर बाढ़ का पानी छोड़ने का आरोप, पाकिस्तान ने कहा- हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहा पानी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, August 29, 2025

मुंबई, 29 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पाकिस्तान सरकार के मंत्री अहसान इकबाल ने भारत पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह पानी को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहा है। इकबाल ने दावा किया कि भारत ने अपने बांधों से अचानक पानी छोड़ा, जिसकी वजह से पंजाब प्रांत में भीषण बाढ़ आ गई। उन्होंने कहा कि रावी, सतलुज और चिनाब नदियों में पानी छोड़े जाने से गुजरांवाला डिवीजन में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि हजारों एकड़ जमीन डूब गई। अल जजीरा की एक रिपोर्ट में बताया गया कि पाकिस्तान में जून से अब तक आई बाढ़ और भूस्खलन की वजह से 776 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 197 बच्चे भी शामिल हैं। इस दौरान करीब 993 लोग घायल हुए और 4000 से ज्यादा घर क्षतिग्रस्त हो गए। इकबाल ने एक वीडियो संदेश में कहा कि भारत की ओर से अचानक पानी छोड़ा जाना एक तरह का सबसे खराब हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत नदियों में पानी रोक कर रखता है और फिर अचानक उसे छोड़ देता है, जिससे जान और माल का भारी नुकसान होता है। मंत्री ने यह भी कहा कि इस तरह का मुद्दा राजनीति से अलग होना चाहिए और पानी से जुड़ी जानकारी समय पर साझा की जानी चाहिए थी।

इस बीच, पाकिस्तान की नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDMA) ने सिंध प्रांत में अलर्ट जारी कर दिया है। वहां के निचले इलाकों और नदियों के किनारे बसे गांवों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने प्रशासन को राहत और बचाव कार्य तेज करने के आदेश दिए हैं और नुकसान का पूरा ब्योरा जुटाने को कहा है। हालांकि, भारत ने इस दावे को खारिज किया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया कि जम्मू-कश्मीर की तवी नदी में बाढ़ के हालात को देखते हुए पाकिस्तान को चार दिन पहले ही अलर्ट कर दिया गया था। मंत्रालय का कहना है कि यह कदम पूरी तरह मानवीय दृष्टिकोण से उठाया गया। इस्लामाबाद में भारतीय हाई कमीशन ने रविवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय को स्थिति की जानकारी भी दी थी। आम तौर पर ऐसी चेतावनी सिंधु जल संधि के तहत दोनों देशों के वाटर कमिश्नरों के बीच साझा की जाती रही है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.