ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

अमेरिकी संसद में रिपब्लिकन पार्टी की लीडर ने दिखाई बाइडेन के बेटे की निजी तस्वीरें, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, July 22, 2023

मुंबई, 22 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अमेरिका की संसद में बीते दिन रिपब्लिकन पार्टी की एक लीडर ने राष्ट्रपति जो बाइडेन के बेटे की निजी तस्वीरें पूरे सदन के सामने दिखा दी। सांसद का नाम मारजरी टेलर ग्रीन है। वो जॉर्जिया राज्य से अमेरिका के निचले सदन की सदस्य हैं। सदन में हंटर बाइडेन की निजी तस्वीरें दिखाए जाने के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्य उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हंटर बाइडेन के वकील ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। सदन की कमिटी से उनके खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग की गई है। मारजरी ने सदन में जो तस्वीरें दिखाई हैं, उसमें अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के बेटे कथित रूप से प्रोस्टिट्यूट्स के साथ हैं। इन्हें दिखाते हुए मारजरी ने हंटर बाइडेन पर अमेरिका के मैन एक्ट ऑफ 1910 का उल्लंघन करने के आरोप लगाए हैं। इस एक्ट के तहत कोई भी व्यक्ति अनैतिक काम के लिए किसी महिला की एक जगह से दूसरी जगह नहीं ले जा सकता है।

ग्रीन के सदन में तस्वीरें दिखाने को कई सांसदों ने गलत बताया है। हंटर बाइडेन के वकील एबे लोवेल ने सदन को लेटर लिखा है। इसमें कहा गया है कि मारजरी ने इस तरह की तस्वीरें दिखाकर सदन की गरिमा को चोट पहुंचाई है। साथ ही सदन के नियमों का भी उल्लंघन किया है। लोवेल ने कहा कि इस मुद्दे का सहारा लेकर वो सोशल मीडिया पर अपने लिए फंड जुटाना चाहती हैं। वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक सदन में दिखाई गई हंटर बाइ़डेन की निजी तस्वीरें उन 8,864 तस्वीरों में से हैं जो पुराने लैपटॉप से लीक की गई थीं। ये तस्वीरें बाइडेनलैपटॉपमीडिया.कॉम पर पोस्ट की गई थी। इन तस्वीरों में हंटर बाइडेन ड्रग्स लेते हुए और वेश्याओं के साथ दिखाई दे रहे हैं। ये सभी तस्वीरें 2008 और 2019 के बीच की हैं। इन्हें हवाई, काबो सान लुकास, कोसोवो, चीन, लंदन, पेरिस, रोम और दुनिया भर की अन्य जगहों पर लिया गया है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.