ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

ब्रिटेन में भारतवंशी महिला को नस्लीय गाली दी, ट्रेन में अप्रवासी शब्द सुनते ही भड़का शराबी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, February 12, 2025

मुंबई, 12 फरवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। ब्रिटेन में लंदन से मैनचेस्टर जा रही ट्रेन में नशे में धुत शराबी ने एक भारतीय मूल की ब्रिटिश महिला के साथ नस्लीय दुर्व्यवहार किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। मेट्रो न्यूज के मुताबिक रविवार को यह हादसा तब हुआ जब भारतीय मूल की गैब्रिएल फोर्सिथ ट्रेन से घर लौटते वक्त अपने दोस्त से बात कर रही थीं। गैब्रिएल ने दोस्त को बताया कि उन्होंने अप्रवासियों की मदद करने वाली चैरिटी के साथ काम किया है। इसे सुनकर शराबी ने चिल्लाना शुरू कर दिया और नस्लीय गाली देने लगा। उसने डींग हांकते हुए बताया कि कैसे इंग्लैंड ने पूरी दुनिया पर कब्जा किया था। शराबी ने कहा कि तुम जो भी दावा कर रही हो वो इसलिए कि तुम इंग्लैंड में हो, अगर तुम इंग्लैंड में नहीं होती तो कोई दावा नहीं कर रही होती। अंग्रेजों ने दुनिया पर जीत हासिल की थी। हमने भारत पर भी जीत हासिल की थी, लेकिन हम इसे रखना नहीं चाहते थे इसलिए हमने इसे तुम्हें लौटा दिया।

गैब्रिएल ने वीडियो को एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, उसने जैसे ही अप्रवासी शब्द सुना वह भड़क गया। उसके हाव-भाव काफी आक्रामक थे। वह घटना बहुत ही परेशान करने वाली थी। वह पागलपन की हालत में था। मैंने सुरक्षा के लिए वीडियो बनाया। एक अन्य ट्वीट में गैब्रिएल ने लिखा कि 'भारतीय और एक अप्रवासी की बेटी होना, अपने इतिहास और विरासत से जुड़े रहना एक आशीर्वाद है। मैं शुक्रगुजार हूं कि मैं इस काबिल हूं कि अपने और अश्वेत लोगों के लिए खड़ी हो सकती हूं।' इस घटना की शिकायत ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस से की गई है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.