ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

अमेरिका में दोषी को जहरीले इंजेक्शन से दी जाएगी सजा ए मौत, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, May 30, 2024

मुंबई, 30 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अमेरिका के अलबामा राज्य में एक बूढ़े दंपति की पीट-पीटकर हत्या करने के दोषी जेमी रे मिल्स को जहरीले इंजेक्शन के जरिए मौत की सजा दी जाएगी। दंपति की हत्या करने के लिए जेमी ने हथौड़े, टायर टूल और धारदार चाकू का इस्तेमाल किया था। हत्या के बाद जेमी दंपति के घर से कुछ दवाएं और 11 हजार रुपए लेकर उनके घर से फरार हो गया था। 50 साल का जेमी पिछले 20 सालों से अलबामा की जेल में बंद है। उसे साल 2004 में हत्या का दोषी माना गया था। जेमी ने अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट से मामले में दखल देने की मांग की है। हालांकि, अलबामा के अटॉर्नी जनरल स्टीव मार्शल ने जेमी को मौत की सजा दिए जाने के जुड़ी प्रक्रिया को जारी रखने का आदेश दिया है। जहरीले इंजेक्शन से मौत की सजा देने के लिए सबसे पहले दोषी को डेथ चेंबर में ले जाया जाता है। इसके बाद उसे एक स्ट्रैचर पर लेटाकर हाथ पैर और शरीर बांध दिया जाता है। चैंबर के एक तरफ शीशे की दीवार होती है, जिसके उस पार से दोषी पर नजर रखी जाती है। इंजेक्शन देने के बाद दोषी की तड़प-तड़पकर मौत हो जाती है। अमेरिका के इडाहो में रेप के एक मामले में दोषी व्यक्ति को फरवरी में इसी तरह मौत की सजा देने की कोशिश की गई थी। हालांकि, मरीज को इंजेक्शन देने के लिए नर्स 1 घंटे तक सही नस नहीं ढूंढ पाई थी, जिसके बाद इसे टाल दिया गया था।

दरअसल, जेमी ने साल 2004 में अलबामा के बर्मिंघम शहर में रहने वाले फ्लॉयड हिल और उनकी पत्नी वेरा हिल की हत्या की थी। दरअसल, वेरा डायबिटीज की मरीज थीं। उनकी तबियत अकसर खराब रहती थी। एक दिन दंपति की पोती उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रही थी। काफी समय तक कॉन्टैक्ट न होने पर पोती ने अलबामा की पुलिस को मामले की सूचना दी। इसके बाद फ्लॉयड-वेरा के घर पहुंचने पर पुलिस को उनके बैकयार्ड में दोनों के खून से लथपथ शव बरामद हुए थे। सिर पर बार-बार हमला होने की वजह से फ्लॉयड की मौत हो गई थी। वहीं वेरा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 12 हफ्तों के बाद उन्होंने भी दम तोड़ दिया था।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.