ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

नीदरलैंड के नाइट क्लब में एक शख्स ने क्लब में मौजूद कई लोगों को बनाया बंधक, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, March 30, 2024

मुंबई, 30 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। नीदरलैंड के एक नाइट क्लब में एक शख्स ने क्लब में मौजूद कई लोगों को बंधक बना लिया। कई घंटों बाद संदिग्ध ने बंधकों को आजाद किया और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। कितने लोगों को हॉस्टेट बनाया गया और यह हॉस्टेट क्राइसिस कितने घंटे चला, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है। कतर के मीडिया हाउस अल जजीरा के मुताबिक, घटना एडे शहर के पेटीकोट नाइट क्लब में हुई। यह शहर नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टरडैम से 85 किलोमीटर दूर है। पुलिस को खबर मिली थी कि एक शख्स ने नाइट क्लब में मौजूद लोगों को बंधक बना लिया है। उसके पास चाकू और अन्य हथियार हैं। इसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया और क्लब को घेर लिया।

तो वहीं, पुलिस ने बताया कि यह कोई आतंकी घटना नहीं है। जांच टीम को आतंकवादी मकसद का कोई संकेत नहीं मिला है। संदिग्ध डच नागरिक है। उसके पास से हथिया एवं विस्फोट मिले हैं। फिलहाल वो हमारी कस्टडी में है। हम पूछताछ कर रहे हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है। हॉस्टेज क्राइसिस शुरू होने के कुछ घंटों बाद तीन बंधकों को आजाद किया गया। तीनों लोगों को सुरक्षित क्लब के बाहर आते दिखा गया। इसके बाद एक और बंधक बाहर आया। फिर संदिग्ध बाहर निकाला। पुलिस की चेतावनी से पहले ही उसने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने एहतियाती तौर पर नाइट क्लब के पास बने 150 घरों को खाली करवा दिया था। क्लब के आस-पास भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था। पुलिस ने लोगों से सुरक्षित जगहों पर जाने की अपील की थी। लोकल मीडिया के मुताबिक, घटनास्थल पर रिमोट-कंट्रोल रोबोट, एंटी-एक्सप्लोसिव यूनिट और प्रोटेक्टिव गियर पहने पुलिस कर्मी को देखा गया। एडे शहर से आने-जाने वाली लोकल ट्रेनों को भी कैंसिल कर दिया गया।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.