ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

इमरान का गिरफ्तारी से पहले कश्मीर पर ट्वीट, आर्टिकल 370 को बताया गैरकानूनी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, August 5, 2023

मुंबई, 5 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में दूसरी बार गिरफ्तार किया। इस्लामाबाद की ट्रायल कोर्ट ने उन्हें तोशाखाना मामले में 3 साल की सजा सुनाई है। इससे पहले इमरान ने कश्मीर पर अपने पुराने ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा, मैंने कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा छीनने पर मोदी सरकार के गैर कानूनी एक्शन का हमेशा विरोध किया है। भारत ने न सिर्फ अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन किया, बल्कि कश्मीर में युद्ध अपराध भी किए हैं। उन्होंने आगे लिखा, त्रासदी यह है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ताकतवर हिस्सा मानवाधिकारों के मामले में भेदभाव कर रहा है। इमरान ने कहा, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की मानवाधिकार उल्लंघन की ऐसी स्वीकार्यता हिटलर को खुश करने जैसी है। मैं हर जगह भारत के मानवाधिकार उल्लंघन पर आवाज उठाता रहूंगा और कश्मीरियों के संघर्ष का समर्थन करता रहूंगा।

दरअसल, भारत सरकार ने जब जम्मू-कश्मीर को दिया गया विशेष राज्य का दर्जा हटाया था, तब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ही थे। खान ने मुस्लिम देशों के संगठन OIC ( ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक को-ऑपरेशन) के सदस्य देशों सऊदी अरब और UAE से भारत के एक्शन की आलोचना करने की मांग की थी। हालांकि UAE और सऊदी ने भारत के खिलाफ कुछ भी कहने से इनकार कर दिया था। सिर्फ इमरान खान ही नहीं बल्कि आर्टिकल 370 हटने के चार साल पूरे होने पर पूरे पाकिस्तान में आज के दिन को यौम-ए-इस्तेशाल (शोषण का दिन) के तौर पर मनाया गया।

वहीं, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने कहा, पिछले 4 सालों में कश्मीर में मानवाधिकारों का सबसे ज्यादा उल्लंघन हुआ है। वहां इंटरनेट बंद किया गया, लोगों को जानकारी से दूर रखा गया। हर तरह से कश्मीर की लीडरशिप को कैद किया गया। शाहबाज ने कहा- भारत ने 370 खत्म कर कश्मीर की डेमोग्राफी को बदलने की कोशिश की है। पाकिस्तान की सेना ने भी कश्मीर में घुसपैठ करने वालों को शहीद बताया। पाक सेना ने कहा कि हम आजादी की लड़ाई में कश्मीर का साथ देते रहेंगे। वहीं पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने कहा है कि जब तक UNSC के जरिए कश्मीर का हल नहीं निकल जाता, साउथ-एशिया में शांति नहीं आ सकती है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.