ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

भारत नहीं होता तो मालदीव की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो जाती : पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, July 23, 2025

मुंबई, 23 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने कहा है कि अगर भारत ने समय पर आर्थिक मदद नहीं की होती, तो उनके देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह बर्बाद हो जाती। न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में उन्होंने बताया कि मालदीव की आर्थिक हालत इतनी खराब हो गई थी कि अगर भारत ने अनाज, ईंधन और क्रेडिट लाइन के माध्यम से मदद नहीं दी होती, तो देश डिफॉल्ट कर जाता। 2022-23 के दौरान पर्यटन उद्योग में आई गिरावट के चलते मालदीव गंभीर आर्थिक संकट में फंस गया था, विदेशी कर्ज बढ़ गया था और डॉलर की भारी किल्लत हो गई थी। ऐसे समय में भारत ने बिना देर किए सहायता भेजी, जिससे मालदीव को स्थिरता मिल सकी। नशीद का यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मालदीव यात्रा से ठीक पहले आया है। पीएम मोदी 25 और 26 जुलाई को मालदीव के दौरे पर होंगे, जहां वे स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे। नशीद ने इस यात्रा को भारत और मालदीव के संबंधों में मजबूती का प्रतीक बताया है और कहा है कि इससे विकास के नए रास्ते खुलेंगे।

नशीद ने यह भी स्पष्ट किया कि मालदीव की विदेश नीति हमेशा से 'इंडिया फर्स्ट' रही है और अब वह पूरी तरह से इसी नीति पर केंद्रित हो चुकी है। उन्होंने स्वीकार किया कि चुनावों के दौरान चीन की ओर झुकाव देखा जाता है, लेकिन अब मालदीव की राजनीति भारत को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने भारत की आर्थिक तरक्की की सराहना करते हुए कहा कि भारत अपने पड़ोसी देशों को साथ लेकर चलता है और उसकी ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति से मालदीव को व्यापक आर्थिक अवसर मिले हैं। खासकर भारतीय पर्यटकों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। पूर्व राष्ट्रपति नशीद ने भारत और मालदीव के बीच एक स्थायी व्यापार समझौते की वकालत की, ताकि मालदीव भारत को अधिक मात्रा में मछली निर्यात कर सके। उन्होंने कहा कि इससे न केवल व्यापारिक लाभ होगा, बल्कि लॉजिस्टिक्स, समुद्री परिवहन और टिकाऊ समुद्री विकास जैसे क्षेत्रों में सहयोग को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा से दोनों देशों के संबंध और प्रगाढ़ होंगे और भारत से आने वाले पर्यटकों की संख्या में भी तेजी से इजाफा होगा। नशीद ने जानकारी दी कि भारत की मदद से बन रहा हनीमाडू एयरपोर्ट अब लगभग तैयार है और यह दक्षिण भारत के कई शहरों से सिर्फ एक घंटे की दूरी पर स्थित होगा।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.