ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

नेपाल में हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट सहित 5 विदेशियों की मौत, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, July 11, 2023

मुंबई, 11 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। नेपाल में लापता हुए हेलिकॉप्टर का मलबा बरामद हो गया है। हिमालयन टाइम्स के मुताबिक, मलबे के पास से 6 शव भी बरामद हुए हैं। मलबा लिखू पीके गांव और दुधकुंडा नगर के बॉर्डर के पास मिला, जिसे लामाजुरा डांडा भी कहा जाता है। गांव के नागरिकों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेलिकॉप्टर को सीनियर कैप्टन छेट गुरुंग उड़ा रहे थे। इसमें मेक्सिको के 5 नागरिक सवार थे। ANI के मुताबिक, गांव के लोगों ने बताया कि क्रैश होते ही हेलिकॉप्टर में धमाका हुआ और आग लग गई। इससे पहले मंगलवार सुबह हेलिकॉप्टर माउंट एवरेस्ट के करीब लापता हो गया। नेपाल विमान अधिकारियों के मुताबिक, मनांग एयर के हेलिकॉप्टर ने सुकरी से काठमांडू के लिए सुबह 10:04 बजे उड़ान भरी थी।

नेपाल सिविल एविएशन अथॉरिटी के अधिकारी ग्यानेंद्र भुल ने कहा उड़ान भरने के 10 मिनट बाद ही हेलिकॉप्टर का संपर्क कंट्रोल टावर से टूट गया और यह राडार से गायब हो गया था। जिस वक्त हेलिकॉप्टर से संपर्क टूटा उस दौरान वो 12 हजार फीट से ऊपर की ऊंचाई पर उड़ान भर रहा था। रेस्क्यू मिशन और लापता हेलिकॉप्टर को ट्रैक करने के लिए एक हाई आल्टिट्यूड हेलिकॉप्टर को भेजा गया था। लापता हेलिकॉप्टर की आखिरी लोकेशन लामजुरा पास के नजदीक बताई गई। हालांकि, हेलिकॉप्टर क्रैश क्यों हुआ, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.