ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी को ले जा रहे हेलिकॉप्टर की हुई हार्ड लैंडिंग, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Sunday, May 19, 2024

मुंबई, 19 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी को ले जा रहे हेलिकॉप्टर की हार्ड लैंडिंग हुई है। ईरानी मिडिया IRNA के मुताबिक, हादसा अजरबैजान के साथ सीमा साझा करने वाले ईरानी शहर जोल्फा में हुआ। दरअसल, रईसी अजरबैजान से ईरान लौट रहे थे। IRNA के मुताबिक राष्ट्रपति के काफिले से लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। रईसी समेत सभी सुरक्षित बताए गए हैं। हालांकि, हेलिकॉप्टर की लैंडिंग में गड़बड़ी क्यों आई इसकी वजह सामने नहीं आई है।

राष्ट्रपति रईसी के काफिले में तीन हेलीकॉप्टर थे, जिनमें से दो पर मंत्री और अधिकारी सवार थे और वे सुरक्षित ईरान पहुंच गए। वहीं एक, राष्ट्रपति के साथ हेलीकॉप्टर के साथ विदेश मंत्री होसैन अमीराब्दुल्लाहियन थे। दरअसल, रईसी 19 मई की सुबह अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव के साथ एक बांध का उद्घाटन करने गए थे। अरास नदी पर बना यह तीसरा बांध है, जिसे दोनों देशों ने मिलकर बनाया है। इब्राहीम रईसी पहले ईरानी राष्ट्रपति हैं, जिन पर पदभार संभालने से पहले ही अमेरिका प्रतिबंध लगा चुका है। इसकी वजह 1988 में हुई राजनीतिक कैदियों की सामूहिक हत्या है। कई मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने 1980 के दशक में राजनीतिक कैदियों की सामूहिक फांसी में इब्राहीम रईसी की भूमिका पर चिंता जता चुके हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.