ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

हमास ने 3 महिला बंधकों को रिहा किया, दोनों पक्षों में 14 महीने बाद सीजफायर, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Sunday, January 19, 2025

मुंबई, 19 जनवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। इजराइल और हमास के बीच जंग के 14 महीने बाद आज सीजफायर लागू हो गया है। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक हमास ने आज 3 इजराइली महिला बंधकों रिहा कर दिया। ये तीनों रेड क्रॉस मदद से इजराइल पहुंच गई हैं। दूसरी तरफ इजराइल भी 90 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करने की तैयारी कर रहा है। इजराइल ने इनकी लिस्ट एसोसिएटेड प्रेस को सौंप दी है। हर 1 इजराइली बंधक के बदले 30 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया जाएगा। हमास की तरफ से जिन बंधकों को रिहा किया गया उनके नाम रोमी गोनेन, एमिली दामारी और डोरोन स्टीनब्रेचर हैं। अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इसे लेकर कहा, बंधकों को आज से रिहा किया जाएगा। सबसे पहले तीन खूबसूरत लड़कियां आजाद होंगी। इससे पहले इजराइल की कैबिनेट ने शनिवार को हमास के साथ सीजफायर डील को मंजूरी दी थी। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के ऑफिस ने बयान जारी इसकी पुष्टि की।

रॉयटर्स के मुताबिक गाजा के लिए आज से राहत सामग्री पहुंचना शुरू हो गई है। फिलहाल 200 ट्रक राहत सामग्री लेकर गाजा पट्टी के नजदीक पहुंच गए हैं। इस युद्ध की वजह से 23 लाख लोगों को विस्थापित होना पड़ा है। अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज का कहना है कि अब हमास कभी भी गाजा पर हुकूमत नहीं करेगा। यह किसी भी हालत से स्वीकार नहीं है। वहीं, सीजफायर डील 3 फेज में पूरी होगी। पहले फेज में हमास इजराइल से किडनैप किए गए 33 बंधकों को रिहा करेगा। साथ ही इजराइली सेना गाजा की सीमा से 700 मीटर पीछे लौटेगी। इजराइल में न्याय मंत्रालय ने भी 95 फिलिस्तीनी कैदियों की लिस्ट जारी की है, जिन्हें पहले फेज में रिहा किया जाएगा। इनमें 69 महिलाएं, 16 पुरुष और 10 नाबालिग शामिल हैं। इजराइल 700 से ज्यादा फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा। इनके नाम की लिस्ट भी जारी की गई है। इस लिस्ट में शामिल कई लोग हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं, जिनमें हमास और फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद के सदस्य भी शामिल हैं। हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को इजराइल में घुसकर 1200 लोगों को मार डाला था और 251 को बंधक बना लिया था। इसके कुछ घंटे बाद इजराइली सेना ने गाजा पर हमला बोल दिया था।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.