ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का दावा, 5 महीने में गिर जाएगी शरीफ की सरकार, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, March 21, 2024

मुंबई, 21 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने दावा किया है कि शाहबाज शरीफ की सरकार अगले 4-5 महीने में गिर जाएगी। इसके बाद इमरान अदियाला जेल से रिहा हो जाएंगे। पाकिस्तानी मीडिया डॉन न्यूज के मुताबिक, तोशाखाना केस से जुड़े एक मामले की सुनवाई के बाद मीडिया से बात करते हुए खान ने कहा, यही वजह है कि बिलावल भुट्टो की PPP पार्टी ने शरीफ कैबिनेट जॉइन नहीं की। केस में फैसला पहले से तय हो चुका है। सुनवाई सिर्फ औपचारिकता है। दरअसल, 8 फरवरी को पाकिस्तान में हुए आम चुनावों में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला था। हालांकि, इमरान समर्थक निर्दलीय उम्मीदवारों को सबसे ज्यादा सीटें मिली थीं। इसके बाद नवाज शरीफ की पार्टी PML-N और बिलावल भुट्टो की पार्टी PPP ने गठबंधन का फैसला किया। इसके तहत PPP ने कैबिनेट से बाहर रहने की शर्त पर राष्ट्रपति का पद मांगा था। गठबंधन होने के बाद शाहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया गया। 29 फरवरी को पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में संसद का पहला सत्र हुआ था। 3 मार्च को शाहबाज शरीफ नेशनल असेंबली में PM चुने गए थे।

डॉन के मुताबिक, इमरान खान ने अपने ऊपर लगे केस को निराधार बताते हुए दावा किया कि ब्रिटिश सरकार ने जो पैसे ट्रांसफर किए थे वो सरकार के ही पास थे और इसलिए सरकारी खजाने को कोई नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि रियल एस्टेट कारोबारी मलिक रियाज ने ब्रिटेन में एक घर खरीदने के लिए पैसे ट्रांसफर किए थे। ये घर नवाज शरीफ के बेटे हसन नवाज शरीफ ने 1.5 लाख करोड़ में बेचा था, जबकि उसने घर को 748 करोड़ में खरीदा था। खान ने मामले में हसन शरीफ से सवाल किए जाने की मांग की। इमरान ने कहा कि केस से जुड़ी हर चीज में हेरफेर की गई थी और अब सच्चाई सामने आ रही है। इस मामले में केयरटेकर सरकार के अलावा चुनाव आयोग और फौज भी शामिल थी। दरअसल 31 जनवरी को इमरान और उनकी पत्नी को तोशाखाना रेफरेंस मामले में 14 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। दोनों पर आरोप हैं कि उन्होंने सऊदी क्राउन प्रिंस से तोहफे में मिला ज्वेलरी सेट बेच दिया था। इस सेट में एक नेकलेस, घड़ी, 2 झुमके और एक अंगूठी शामिल थी, जिसे बुशरा ने बिकवा दिया था।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.