ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

पूर्व पाक PM इमरान की आर्मी चीफ को चिट्ठी, कहा संविधान के दायरे में लौटे सेना, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Sunday, February 9, 2025

मुंबई, 09 फरवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को आर्मी चीफ आसिफ मुनीर को एक खुली चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में इमरान ने सेना पर असंवैधानिक गतिविधियों और राजनीतिक दखलअंदाजी का आरोप लगाते हुए आलोचना की है। इमरान खान ने लिखा, पाकिस्तान की स्थिरता और सुरक्षा के लिए यह जरूरी है कि सेना और जनता के बीच की खाई को पाटा जाए। इसके लिए, सेना को संविधान के दायरे में लौटना चाहिए, राजनीति से अलग होना चाहिए और अपनी जिम्मेदारियों को निभाना चाहिए। चिट्ठी को एक्स पर पोस्ट करते हुए इमरान ने आरोप लगाया कि उन्हें जेल में अमानवीय व्यवहार का सामना करना पड़ रहा है। इमरान ने कहा कि उन्हें 20 दिनों तक फांसी वाली कोठरी में रखा गया था, जहां रोशनी भी नहीं आती है और न बिजली की सुविधा दी गई।

वहीं, इमरान खान ने चिट्ठी में लिखा, इंटेलिजेंस एजेंसियों ने चुनावों में धांधली की और पहले से निर्धारित नतीजों की घोषणा की गई। सरकार ने संविधान में 26वां संशोधन जबरदस्ती पास कराया, जिससे न्यायपालिका पर नियंत्रण कर मनचाहे जजों की नियुक्ति की जा सके। PECA (Prevention of Electronic Crimes Act) जैसे कठोर कानूनों में संशोधन कर असहमति की आवाज को दबाने की कोशिश की गई। राजनीतिक अस्थिरता और "सत्ता ही सर्वोपरि" की नीति ने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद किया। पाकिस्तान की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी (PTI) को निशाना बनाया और राजनीतिक बदले के लिए सभी राज्य संस्थानों का इस्तेमाल किया गया। अगर इन बिंदुओं पर एक जनमत संग्रह हो, तो 90% पाकिस्तानियों का समर्थन मुझे मिलेगा।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.