ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

अरब देशों के विदेश मंत्री आएंगे भारत, कई एहम मुद्दों पर होगी चर्चा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, November 21, 2023

मुंबई, 21 नवंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अरब इस्लामिक देशों के विदेश मंत्री भारत के दौरे पर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी दी गई है। इस दौरान पश्चिम एशिया के हालात के अलावा इजराइल और हमास की जंग पर चर्चा होगी। डेलिगेशन को सऊदी अरब के फॉरेन मिनिस्टर प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद लीड करेंगे। माना जा रहा है कि यह दौरा इसी हफ्ते के आखिर में हो सकता है। कुछ दिन पहले इसी दल ने चीन का दौरा भी किया था। भारत दौरे पर आ रहे डेलिगेशन में सऊदी फॉरेन मिनिस्टर प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद के अलावा जॉर्डन के उप प्रधानमंत्री अयमान सफादी, इजिप्ट के फॉरेन मिनिस्टर सामेह शौक्री और फिलिस्तीन के फॉरेन मिनिस्टर रियाद अल मालिकी शामिल होंगे। यह हाईलेवल डेलिगेशन विदेश मंत्री जयशंकर से मुलाकात करेगा। माना जा रहा है कि बातचीत के दो से ज्यादा राउंड हो सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि भारत साउथ एशिया की बड़ी ताकत है और अरब देश चाहते हैं कि भारत सरकार पश्चिम एशिया में अपने प्रभाव का इस्तेमाल करे। एक वजह यह भी है कि भारत के इजराइल और फिलिस्तीन दोनों से करीबी रिश्ते हैं। माना जा रहा है कि भारत दौरे के बाद यही डेलिगेशन कुछ और देशों का दौरा कर सकता है। दरअसल, अरब वर्ल्ड और वेस्ट एशिया में इस जंग की वजह से नई तरह के खतरे पेश आ रहे हैं। ईरान भी इसमें बड़ा फैक्टर है। लिहाजा, अरब वर्ल्ड की कोशिश है कि इजराइल-फिलिस्तीन मसले का कोई ऐसा समाधान निकाला जाए जो दोनों पक्षों को स्वीकार हो और जिससे इस क्षेत्र में अमन कायम किया जा सके।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.