ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

विदेश मंत्री एस जयशंकर 3 आसियान देशों के दौरे पर, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, March 23, 2024

मुंबई, 23 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। विदेश मंत्री एस जयशंकर 3 आसियान देशों सिंगापुर, फिलिपींस और मलेशिया के दौरे पर हैं। इस दौरान आज उन्होंने सिंगापुर में एक कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान उद्योग की तरह आतंक का उत्पादन करता है। उन्होंने कहा कि भारत का मूड अब आतंकियों को दरकिनार करने का नहीं है। भारत अब आतंक की समस्या को नजर अंदाज नहीं करेगा। जयशंकर ने सिंगापुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस और भारतीय सेना के जवानों को श्रद्धांजलि दी भी। जयशंकर नेशनल युनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर में अपनी किताब 'व्हाई भारत मैटर्स' पर चर्चा कर रहे थे। तभी किसी ने उनसे पाकिस्तान पर सवाल किया। इस पर जयशंकर ने यह भी कहा कि हर देश एक स्थिर पड़ोस चाहता है। अगर स्थिर नहीं तो कम से कम पड़ोसी शांत हो। पाकिस्तान का नाम लिए बिना जयशंकर ने कहा हम अच्छा पड़ोसी मिलने के मामले में थोडे दुर्भाग्यशाली रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा, आप एक पड़ोसी से कैसे डील करेंगे जो इस बात को छुपाता तक नहीं कि वो आतंक का इस्तेमाल देश को चलाने में करता है। इस बात को इग्नोर कर हम कोई रास्ता नहीं निकाल सकते। चीन से भारत के रिश्तों पर बोलते हुए जयशंकर ने कहा मेरे लिए सबसे बड़ी चुनौति ये है कि भारत-चीन के बीच संतुलन कैसे बनाएं, दोनों देश 2 बड़ी ताकतें हैं जो आपस में पड़ोसी भी हैं। दोनों देशों का इतिहास और उनकी क्षमताएं उन्हें दुनिया से अलग करती हैं। ऐसे में दोनों देशों के बीच बातचीत जारी रखना अहम है। हालांकि, 2020 में हमें हैरानी हुई जब चीन ने बॉर्डर पर कुछ ऐसा किया जो दोनों देशों के बीच हुए समझौते का उल्लंघन था। चीन ने दोनों देशों के बीच संतुलन बनाने की बजाए उसे बिगाड़ दिया।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.