ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

तुर्की में शांति वार्ता से पहले अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर फिर शुरू हुई गोलीबारी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, November 6, 2025

मुंबई, 06 नवम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब 5 बजे पाकिस्तानी सैनिकों ने अफगान सीमा के स्पिन बोल्डक इलाके में गोलीबारी की। अफगान मिलिट्री सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने भारी हथियारों से आम नागरिकों को निशाना बनाया, हालांकि अब तक किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, अफगान सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की है।

यह झड़प ऐसे समय में हुई है जब दोनों देशों के बीच तुर्की में तीसरे दौर की शांति वार्ता आयोजित की जा रही है। अफगानिस्तान और पाकिस्तान ने 19 अक्टूबर को कतर में युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, लेकिन पिछले सप्ताह तुर्की में हुई बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी थी। गुरुवार को शुरू हुई नई बातचीत भी तुर्की और कतर की मध्यस्थता में हो रही है।

वार्ता में पाकिस्तान की ओर से आईएसआई प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल आसिम मलिक शामिल हैं, जबकि तालिबान की ओर से खुफिया प्रमुख अब्दुल हक वासिक, उप गृह मंत्री रहमतुल्लाह नजीब और प्रवक्ता सुहैल शाहीन हिस्सा ले रहे हैं। पाकिस्तान ने दोहराया है कि वह अपनी जमीन पर किसी भी आतंकी गतिविधि या तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) को पनाह नहीं देगा। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने चेतावनी दी है कि अगर वार्ता से हल नहीं निकला तो देश पूरी ताकत से जवाब देगा।

यह बातचीत दो दिन तक चलेगी और उम्मीद की जा रही है कि इसमें सीमा खोलने और आतंकवाद पर नियंत्रण के मुद्दों पर ठोस कदम उठाए जाएंगे। दोनों देशों के बीच विवाद की जड़ डूरंड लाइन है, जो ब्रिटिश शासनकाल में खींची गई थी। यह सीमा दोनों देशों की पारंपरिक जमीन को बांटती है, जिसे दोनों तरफ के पठान कभी स्वीकार नहीं करते। इस सीमा पर पहले भी कई बार गोलीबारी हो चुकी है। 9 अक्टूबर को पाकिस्तान ने काबुल में टीटीपी के ठिकानों पर बमबारी की थी, जिसके बाद से तनाव लगातार बढ़ा हुआ है। रॉयटर्स के मुताबिक, पाकिस्तान ने अपने हमलों में 200 से ज्यादा अफगान तालिबान लड़ाकों को मार गिराने का दावा किया था, जबकि अफगानिस्तान ने 58 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत का दावा किया था।

18 अक्टूबर को पाकिस्तान ने पक्तिका प्रांत में एयर स्ट्राइक की थी, जिसमें 17 लोगों की मौत हुई थी। इनमें तीन अफगान क्रिकेटर भी शामिल थे। ये हमले उर्गुन और बर्मल जिलों के रिहायशी इलाकों में किए गए थे। इससे पहले दोनों देशों के बीच 48 घंटे का सीजफायर लागू किया गया था, लेकिन समझौते के कुछ ही घंटे बाद पाकिस्तान ने फिर हमला शुरू कर दिया।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.