ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

इजराइल में महिला टीचर पर नाबालिग छात्रों से संबंध बनाने का आरोप, नौकरी से हटाई गई, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, August 22, 2025

मुंबई, 22 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। इजराइल में 43 वर्षीय अंग्रेजी शिक्षिका को 17 साल के दो छात्रों के साथ यौन संबंध बनाने के मामले में नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। सिविल सर्विस कमीशन ने इस कदम को उचित ठहराते हुए कहा कि महिला ने शिक्षक के पेशे की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। हालांकि, आरोपी महिला की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि टीचर पर 8 साल तक बच्चों और युवाओं के साथ किसी भी तरह के पेशेवर कार्य करने पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही उसे 3 साल तक किसी भी सरकारी पद पर नियुक्ति नहीं दी जाएगी। घटना के बाद महिला ने इजराइल के चैनल 12 से बातचीत में स्वीकार किया कि उससे गलती हुई है और यह केवल एक बार की घटना थी। उसने बताया कि उस समय उसका पति रिजर्व मिलिट्री ड्यूटी पर था और वह अकेलेपन से गुजर रही थी। टीचर ने यह भी कहा कि वह अपने परिवार को किसी तरह की तकलीफ नहीं पहुंचाना चाहती थी।

छात्रों ने खुलासा किया कि टीचर उनके साथ सिगरेट पीती थी और अक्सर छेड़छाड़ भी करती थी। एक छात्र ने बताया कि ब्रेक के समय वे सभी उसे दोस्त की तरह समझते थे और बाद में वह उन्हें अपने घर बुलाने लगी। वहीं, दूसरे छात्र ने कहा कि उनकी उम्र का कोई भी लड़का ऐसी स्थिति में मना नहीं करेगा, खासकर जब खुद टीचर पहल करे और आकर्षक भी हो। इस पूरे मामले पर इजराइल रेप क्राइसिस सेंटर की शिक्षा प्रमुख याएल ताल-पोआ ने टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर यह मामला किसी पुरुष शिक्षक और छात्राओं से जुड़ा होता तो इसे बिल्कुल अलग नजरिए से देखा जाता। उन्होंने कहा कि लड़कों के शोषण को अक्सर गंभीरता से नहीं लिया जाता, जिससे उनकी पीड़ा और गहरी हो जाती है। ऐसे मामले बहुत कम सामने आ पाते हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.