ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

यूरोपीय यूनियन ने भारतीयों के लिए 5 साल की वैलिडिटी वाले मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा के नियमों को किया लागू, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, April 22, 2024

मुंबई, 22 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। यूरोपीय यूनियन ने भारतीयों के लिए 5 साल की वैलिडिटी वाले मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा के नियमों को लागू कर दिया है। इस शेंगेन वीजा से 29 यूरोपीय देशों में जा सकेंगे। शेंगेन वीसा 90 दिन के लिए जारी किया जाने वाला एक 'शॉर्ट स्टे' वीसा होता है। यह वीजा किसी भी यूरोपीय देशों में स्वतंत्र रूप से यात्रा करने की अनुमति देता है। इससे पहले तक 3 साल में दो बार वीजा लेना पड़ता था। लेकिन अब 18 अप्रैल से लागू नियम के मुताबिक भारतीयों को मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा मिलेगा। इससे वीजा में लगने वाला खर्चा भी बच जाएगा। अभी अल्प प्रवास वीजा में लगभग 7 हजार रुपए लगते हैं। वहीं अमेरिका में ये 10 साल है।

आपको बता दें, यह यह एक स्टिकर के रूप में होता है, जिसे आपके पासपोर्ट या एक यात्रा दस्तावेज पर चिपकाया जाता है। यह स्टिकर ही आपको शेंगेन राज्यों में यात्रा करने के लिए परमीशन का प्रतीक है। आपको प्रवेश तभी दिया जाता है, जब आप शेंगेन कन्वेंशन से निर्धारित अन्य शर्तें पूरी कर लेते हैं (जैसे कि यात्रा उद्देश्य, यात्रा की शर्तें और आपके पास पर्याप्त धनराशि होना चाहिए)। आप शेंगेन के जिस देश में जाना चाहते हैं, उस देश के वाणिज्य दूतावास में आवेदन करें। सभी शेंगेन देश घूमने के लिए भी जानकारी आपको वहीं मिलेगी। यह दूतावास आपके देश की राजधानी में स्थापित होते हैं। आप जिस देश में ज्यादा समय बिताएंगे, उसे वहां का स्थान कोड किया जाएगा।

शेंगेन वीजा नियमों के लागू होने से यूरोप में अलग-अलग देशों की कागजी कार्रवाई एक साथ हो जाएगी। अब तक शेंगेन वीजा अपनी कम वैधता के कारण भारतीय यात्रियों के लिए एक परेशानी बना रहा, जिसके लिए कई बार अलग-अलग आवेदनों की आवश्यकता होती थी। यूरोपीय यूनियन ने कहा कि भारत में रहने वाले और अल्पकालिक शेंगेन वीजा के लिए आवेदन करने वाले भारतीय नागरिकों के लिए नई वीजा कैस्केड व्यवस्था स्थापित यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए कई साल तक वैधता वाले वीजा तक आसान पहुंच प्रदान करेगी। अब कोई भी नागरिक एक ही वीजा से यूरोप के कोई भी देश घूम सकता है। बस पासपोर्ट वैधता अनुमति देता हो। वीजा नियमों में बदलाव यूरोपीय यूनियन-भारत कॉमन एजेंडा के तहत किए गए है, जो दोनों के बीच व्यापक संबंधों को मजबूत करेगा।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.