ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

पाकिस्तान में तेज बारिश के चलते 86 लोगों की मौत, 151 लोग घायल, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, July 11, 2023

मुंबई, 11 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पाकिस्तान में तेज बारिश और खराब मौसम के चलते अब तक 86 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 151 लोग घायल हैं। इनमें से 6 लोगों की मौत पिछले 24 घंटे में हुई है। मरने वालों में 16 महिलाएं और 37 बच्चे शामिल है। मौसम संबंधी आपदा के बीच 97 घर भी ढह चुके हैं।पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने संबंधित विभागों को लोगों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। न्यूज वेबसाइट डॉन के मुताबिक भारत की तरफ से आ रहे पानी के बहाव के चलते पाकिस्तान में सतुलज नदी का जलस्तर 16 फीट बढ़ चुका है।

डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDMA) ने पाकिस्तान में 75 प्रतिशत तक बाढ़ आने की संभावना जताई है। इसके चलते मौसम की मूवमेंट को ट्रैक करने के लिए 17 सैटेलाइट और 36 वॉर्निंग सिस्टम पर नजर रखी जा रही है। वहीं, NDMA के चेयरमैन ने बताया है अगर पाकिस्तान में पिछले साल की तरह बाढ़ ने कहर बरपाया तो देश की अर्थव्यवस्था के हालात और बदतर हो सकते हैं। पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा सबसे ज्यादा प्रभावित इलाके हैं। पंजाब में 52, जबकि खैबर पख्तूनख्वा में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है।

तो वहीं, डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने पंजाब के फिरोजपुर से सोमवार को 3 बजकर 47 मिनट पर 65,000 क्यूसेक पानी छोड़ा है। जो पाकिस्तान के कसूर जिले में 19 घंटे के भीतर पहुंच जाएगा। NDMA ने रावी, चिनाब और सतलुज में बाढ़ जैसे हालात बनने की जानकारी दी है। इस बीच लोगों के बचाव के लिए मोटर बोट तैनात की गई है। साथ ही इलाके में कई रिलीफ कैंप भी लगाए गए हैं। इलाके के असिस्टेंट कमिश्नर के मुताबिक नदी किनारे के इलाकों से लोगों को 24 घंटे के भीतर निकालने की तैयारी है। डॉन के मुताबिक भारत ने पिछले साल 1,72,000 क्यूसेक पानी छोड़ा था। इस बार भारत अब तक 1,82,000 क्यूसेक पानी छोड़ चुका है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.