ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस ने कहा, हम इजराइल के साथ रिश्ते सामान्य करने के बेहद करीब, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, September 21, 2023

मुंबई, 21 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने कहा है कि वो इजराइल के साथ रिश्ते सामान्य करने के बेहद करीब हैं। फॉक्स न्यूज के साथ एक इंटरव्यू में MBS ने कहा, अगर ईरान परमाणु हथियार हासिल करता है तो सऊदी भी अपनी सुरक्षा के लिए ऐसा करने से पीछे नहीं हटेगा। क्राउन प्रिंस ने उन रिपोर्ट्स को भी खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि फिलिस्तीन के मुद्दे को लेकर सऊदी अरब ने इजराइल के साथ रिश्ते सुधारने की बातचीत को रोक दिया है। हालांकि, MBS ने कहा, हमारे लिए ये मुद्दा बेहद अहम है। इस मसले को सुलझाना बहुत जरूरी है, जिससे फिलिस्तीनियों का जीवन आसान हो सके। साथ ही, सऊदी अरब ने हाल ही में एक नया मैप जारी किया था। इसमें इजराइल को कोई जगह नहीं दी गई थी । इजराइल इस नक्शे में फिलिस्तीन का हिस्सा बताया गया था। सऊदी सरकार के एक अफसर ने कहा था- हमने वही जानकारी दी है। जो हमारे देश और सरकार का रुख है। इसके जरिए ही हम अपनी स्ट्रैटेजी और प्लानिंग को अंजाम देंगे।

वॉशिंगटन पोस्ट ने 27 जुलाई को एक रिपोर्ट में बताया था कि अमेरिकी NSA जैक सुलिवन अचानक सऊदी अरब पहुंचे हैं। उन्होंने राजधानी रियाद में सऊदी क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान (MBS) से मुलाकात की है। दोनों के बीच चार राउंड बातचीत हुई। इस मीटिंग में सऊदी के तमाम टॉप ऑफिशियल्स भी मौजूद थे। अमेरिकी न्यूज वेबसाइट एक्सिओस के मुताबिक, इस मीटिंग का सिर्फ एक एजेंडा था कि सऊदी अरब को अब्राहम अर्कोॉर्ड में शामिल किया जाए। इसी अकॉर्ड के तहत UAE और बहरीन समेत चार गल्फ कंट्रीज ने इजराइल को मान्यता दी थी और अब इन देशों को इजराइल की तरफ से बेहतरीन टेक्नोलॉजी और हथियार तक मिल रहे हैं। इजराइल और इन देशों के बीच ट्रेड रिलेशन भी काफी मजबूत हुए हैं। मोसाद चीफ और अमेरिकी NSA की मीटिंग में बाइडेन एडमिनिस्ट्रेशन के मिडिल ईस्ट ऐंबैस्डर ब्रेट मैक्गुर्क और दूसरे तमाम आला अफसर मौजूद थे। बाद में CIA चीफ विलियम बर्न्स भी इस मीटिंग में शामिल हुए।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.