ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

चीनी रक्षा मंत्री शांगफू 3 हफ्तों से गायब, उन पर है भ्रष्टाचार के आरोप, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, September 15, 2023

मुंबई, 15 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। चीन के रक्षा मंत्री ली शांगफू पिछले 3 हफ्ते से गायब हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, उन पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। शांगफू सैन्य हथियार की खरीद से जुड़े मामलों में जांच का सामना कर रहे हैं। फाइनेंशियल टाइम्स के मुताबिक, अमेरिकी सरकार ने आशंका जताई है कि शांगफू को पद से भी हटाया जा सकता है। अमेरिकी मीडिया वॉल स्ट्रीट जर्नल ने एक चीनी अधिकारी के हवाले से बताया कि डिफेंस मिनिस्टर को पूछताछ के लिए ले जाया गया है। दूसरी तरफ जापान में मौजूद अमेरिकी राजदूत इमैनुएल ने शांगफू के हाउस एरेस्ट में भी होने की आशंका जताई है। 7-8 सितंबर को वियतनाम और सिंगापुर के साथ मीटिंग में शांगफू गायब थे।

उन्हें आखिरी बार 29 अगस्त को बीजिंग में अफ्रीकी देशों के साथ एक सिक्योरिटी फोरम में भाषण देते हुए देखा गया था। उस महीने की शुरुआत में उन्होंने रूस और बेलारूस का भी दौरा किया था। जुलाई में शांगफू की तरह ही चीन के विदेश मंत्री क्वीन गैंग भी लंबे समय तक गायब रहे थे। इन्हें बाद में मंत्री पद से हटा दिया गया था। दरअसल, जुलाई में चीन के रक्षा मंत्रालय में हथियारों की खरीद करने वाली यूनिट ने एक नोटिस जारी किया था। इसमें हथियार की खरीद में बोली लगाने के प्रोसेस से गड़बड़ियां दूर करने की बात कही गई थी। यूनिट ने पब्लिकली ऐसी रिपोर्ट्स मांगी थी, जिसमें गलतियों से जुड़े सबूत हों। ये रिपोर्ट अक्टूबर 2017 के आसपास के समय से मांगी गई थी। उस दौरान ली शांगफू ही हथियार खरीदने वाले डिपार्टमेंट के हेड थे। वे इस पद पर अक्टूबर 2022 तक थे। रॉयटर्स के मुताबिक, इस यूनिट के 8 और अधिकारियों के नाम भी जांच में शामिल हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.