ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

चीन के राष्ट्रपति ने कहा, स्थापना से लेकर आज तक किसी विदेशी जमीन के एक इंच पर भी नहीं किया कब्जा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, November 17, 2023

मुंबई, 17 नवंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि चीन ने स्थापना से लेकर आज तक किसी विदेशी जमीन के एक इंच पर भी कब्जा नहीं किया है। साथ ही चीन की वजह से आज तक किसी जंग की शुरुआत नहीं हुई। जिनपिंग एशिया-पैसेफिक इकोनॉमिक को-ऑपरेशन (APEC) समिट के लिए अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में मौजूद थे। इस दौरान अमेरिका-चीन बिजनेस काउंसिल के एक डिनर में उन्होंने ये बात कही। जिनपिंग ने आगे कहा- चीन चाहे विकास के किसी भी स्तर तक पहुंचे, हम कभी भी कहीं पर कब्जे की कोशिश नहीं करेंगे। हम कभी भी दूसरों पर अपनी मर्जी नहीं थोपेंगे। चीन अपना दबदबा नहीं बढ़ाना चाहता है और हम किसी के साथ जंग नहीं लड़ेंगे।

वहीं, अमेरिका और चीन के रिश्तों पर बात करते हुए शी ने कहा, दुनिया को जरूरत है कि चीन और अमेरिका मिलकर काम करें। हमें किसी खतरे के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। अपने फायदे और चीन के नुकसान के लिए काम करना गलत है। जिनपिंग ने ये विश्वास दिलाने की कोशिश की कि चाहे दुनिया में कोई भी बदलाव आए, लेकिन अमेरिका-चीन के बीच शांतिपूर्ण रिश्ते कभी नहीं बदलेंगे। जिनपिंग ने आगे कहा, चीन कभी अमेरिका के खिलाफ काम नहीं करता है। हमारा मकसद अमेरिका को चुनौती देना या उसकी जगह लेना नहीं है। हमें एक ऐसे अमेरिका को देखकर बेहद खुशी होगी, जिसमें आत्मविश्वास है और जो लगातार विकास कर रहा है। इसी तरह अमेरिका को भी चीन के अंदरूनी मानलों में दखल नहीं देना चाहिए। हमें मिलकर एक शांति, स्थिर और समृद्ध चीन का स्वागत करना होगा।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.