ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

चीन ने ट्रम्प के 100% टैरिफ फैसले का विरोध किया, व्यापारिक तनाव बढ़ा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, October 14, 2025

मुंबई, 14 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। चीन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा 100% टैरिफ लगाने के फैसले पर विरोध जताया है। चीनी वित्त मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि अगर अमेरिका लड़ना चाहता है तो चीन पूरी ताकत से मुकाबला करेगा, लेकिन अगर बातचीत करनी है तो धमकियां बंद की जाएं। चीन ने हाल ही में रेयर मटेरियल्स यानी दुर्लभ खनिजों को लेकर नए नियम बनाए हैं। इसके तहत कोई भी कंपनी चीन से खनिज खरीदकर बाहर बेचना चाहे तो उसे पहले चीनी सरकार से लाइसेंस लेना होगा। ट्रम्प ने इस कदम को दुश्मनी वाला बताया और चेतावनी दी कि अगर चीन पीछे नहीं हटा तो अमेरिका तीन अंकों वाला नया टैरिफ लगाएगा। चीनी सरकार ने अमेरिका पर आरोप लगाया कि उसने पहले उनकी कंपनियों पर पाबंदियां लगाकर बातचीत का माहौल खराब किया। चीन ने बताया कि पूरी तरह से बैन नहीं लगाया गया है, बल्कि अब रेयर खनिज के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। एक्सपर्ट का कहना है कि चीन अमेरिका जैसे नियम अपना रहा है और यह प्रतिक्रिया मात्र है।

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इस तनाव के चलते शी जिनपिंग और ट्रम्प की प्रस्तावित मुलाकात दक्षिण कोरिया में रद्द हो सकती है, हालांकि अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने मुलाकात की पुष्टि की है। अमेरिका और चीन की यह तनातनी ग्लोबल मार्केट में अनिश्चितता पैदा कर रही है और व्यापारियों को डर है कि यह ट्रेड वॉर जैसी स्थिति पैदा कर सकती है। विशेषज्ञों ने कहा कि अमेरिका ने पहले चीन पर कई कदम उठाए और अब खुद को मासूम दिखाने की कोशिश कर रहा है। रेनमिन यूनिवर्सिटी और फुडान यूनिवर्सिटी के प्रोफेसरों का कहना है कि अमेरिका की गलत नीतियों का असर सामने आया है और ट्रम्प को रिश्तों को सुधारने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे। चीन ने स्पष्ट संदेश दिया कि वह अमेरिका का दबाव बर्दाश्त नहीं करेगा और सहयोग पर जोर दे रहा है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.