ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में 14 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं कर सकेंगे सोशल मीडिया का इस्तेमाल, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, March 26, 2024

मुंबई, 26 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में 14 साल से कम उम्र के बच्चे सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। गवर्नर रॉन डी सेंटिस ने कानून को मंजूरी दे दी है। यह अगले साल यानी 2025 से लागू होगा। यह जानकारी ‘स्काय न्यूज’ की रिपोर्ट में दी गई है। कनून के मुताबिक, 14 से 15 साल के बच्च इंस्टाग्राम और स्नैपचैट का इस्तेमाल सिर्फ तभी कर सकेंगे, जब उनके पेरेंट्स इसकी लिखित मंजूरी देंगे। कंपनियों से कहा गया है कि वो 14 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट करें। कानून के मुताबिक, सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से कहा गया है कि वो एज वेरिफिकेशन के बाद ही अकाउंट एक्टिव करें। अगर कोई कंपनी 14 साल से कम उम्र के बच्चों का सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट नहीं करती है तो उसे संबंधित बच्चे को 10 हजार डॉलर मुआवजा देना होगा। इसके अलावा कंपनी पर 50 हजार डॉलर तक का जुर्माना भी हो सकता है। फ्लोरिडा की राज्य सरकार अगले साल जनवरी में यह कानून लागू कर देगी। हालांकि, लीगल एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि इस कानून के कुछ हिस्से अमेरिकी संविधान का उल्लंघन है, लिहाजा इसे सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज किया जा सकता है।

तो वहीं, फ्लोरिडा के रिपब्लिकन सीनेटर पॉल रीनर ने कहा, इस बिल को पास कराना मेरा सपना था। आखिर जिस उम्र में बच्चों की दिमाग विकसित होता है, उसी उम्र में उन्हें गलत चीजों की लत डाल दी जाती है। इससे बचना बहुत जरूरी है। इस बिल में साफ तौर पर कई चीजों का उल्लेख किया गया है। मसलन बच्चों के दिमाग पर किस तरह की चीजों का असर होता है और इनसे क्या नुकसान होते हैं। अगर कोई कंपनी इस कानून का पालन नहीं करती तो जुर्माने और मुआवजे के अलावा कोर्ट की कार्रवाई में होना वाला खर्च भी उसे ही देना होगा। इसमें वकीलों की फीस भी शामिल होगी। रीनर ने कहा, हम जानते हैं कि सोशल मीडिया कंपनियां इस कानून को हायर कोर्ट्स में चैलेंज करेंगी, लेकिन ये भी तय समझ लीजिए कि हम रुकने वाले नहीं हैं और अपने काम को पूरा जरूर करेंगे।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.