ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम ने कहा, देश में रह रहे चीनी नागरिक नहीं करते सुरक्षा नियमों का पालन, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Sunday, April 7, 2024

मुंबई, 07 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने लाहौर में एक हाई-लेवल कमेटी की बैठक में कहा, चीन के नागरिकों से जब सुरक्षा प्रोटोकॉल को मानने के लिए कहा जाता है तो वे भड़क जाते हैं। वे किसी भी तरह के अनुशासन का पालन करने में चिढ़चिढ़ाते हैं। आज आतंकी भी डिजिटलाइज्ड हो गए हैं। ऐसे में हमें उनसे आगे निकलने की जरूरत है। आतंकियों के पास नए जमाने की तकनीक और हथियार हैं। उनके पास अमेरिका के वो हथियार हैं जिन्हें वे अफगानिस्तान में छोड़ गए थे। अफगानिस्तान से आतंकियों तक पहुंच रहे ये हथियार हमारी पुलिस फोर्स और एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती हैं। आतंकी अब युवाओं को भी चालाकी से अपने संगठनों में भर्ती कर रहे हैं। इसके लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है।

दरअसल, बीते महीने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में चीन के इंजीनियरों पर हमला हुआ था। इस आत्मघाती हमले में 5 चीनी नागरिकों की मौत हो गई थी। जियो न्यूज के मुताबिक हमले के वक्त गाड़ी बिशम शहर से गुजर रही थी। पंजाब की CM मरियम नवाज ने इसी सिलसिले में बैठक की। इसमें लाहौर के कॉर्प्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आमेर रजा और फौज के कई अधिकारी शामिल हुए। बैठक के दौरान मरियम ने आश्वासन दिलाया कि उनकी सरकार हर हाल में चीनी कामगारों की मदद करेगी। साथ ही खैबर में हुए हमले की निंदा भी की। आपको बता दें, पाकिस्तान में कई बार चीनी नागरिकों को टारगेट करके आतंकी हमले होते रहे हैं। 26 मार्च को हुए अटैक में विस्फोटकों से भरे आतंकियों के वाहन ने इंजीनियरों की गाड़ी में टक्कर मार दी थी। आतंकी हमले के घंटे भर बाद ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ इस्लामाबाद पहुंच गए थे और चीन के राजदूत से मुलाकात कर सफाई दी थी। शरीफ ने राजदूत को आश्वासन दिलाया था कि पाकिस्तान आतंकवाद के अंत तक इसके खिलाफ लड़ाई जारी रखेगा।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.