ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो से फोन पर की बातचीत, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, October 7, 2023

मुंबई, 07 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो से फोन पर बातचीत की। सुनक ने ट्रूडो से भारत-कनाडा विवाद को कम करने की अपील की। PM ने उम्मीद जताई कि दोनों देशों के बीच बातचीत से कूटनीतिक विवाद में कमी आएगी। इस दौरान ब्रिटिश PM ने ट्रूडो को भारत में कनाडा के राजनयिकों से संबंधित स्थिति से अवगत कराया गया। सुनक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सभी देशों को संप्रभुता और कानून के शासन का सम्मान करना चाहिए, इसमें वियना कन्वेंशन के नियम भी शामिल हैं। सुनक ने आगे कहा कि यह देखकर परेशान हूं कि दुरईस्वामी को गुरुद्वारा समिति के साथ बैठक करने से रोक दिया गया। ब्रिटेन के विदेश मंत्री ऐनी मैरी ट्रेवेलियन ने कहा कि विदेशी राजनयिकों की सुरक्षा महत्वपूर्ण है और ब्रिटेन में पूजा स्थल सभी के लिए खुले होने चाहिए।

तो वहीं, इंग्लैंड में भारत के राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला भी सामने आया है। इंग्लैंड में भारतीय दूतावास पर हमला करने वाले भारत के मोस्ट वांटेड UK में दल खालसा से जुड़े खालिस्तानी गुरचरण सिंह ने अब अंग्रेजों की धरती पर तिरंगे का अपमान किया। दरअसल, कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया स्थित गुरुद्वारा की पार्किंग में 18 जून 2023 की शाम खालिस्तान टाइगर फोर्स के चीफ आतंकी हरदीप सिंह निज्जर पर दो युवकों ने फायरिंग कर दी थी। निज्जर की मौके पर ही मौत हो गई। निज्जर को भारत ने भगोड़ा घोषित कर रखा था और इस पर 10 लाख रुपए का इनाम भी था। 3 महीने बाद यानी 18 सितंबर 2023 को कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने हाउस ऑफ कॉमन्स यानी वहां की संसद में एक बयान दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि जून में ब्रिटिश कोलंबिया में निज्जर की हत्या में भारत सरकार के एजेंट्स का हाथ हो सकता है। ट्रूडो का इशारा भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ की तरफ था।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.