ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा, देश इस समय सबसे खतरनाक दौर से गुजर रहा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, May 14, 2024

मुंबई, 14 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि देश इस समय सबसे खतरनाक दौर से गुजर रहा है। UK में आम चुनाव से पहले लंदन में पॉलिसी एक्सचेंज के मंच से जनता को संबोधित करते हुए सुनक ने कहा कि दुनिया इस वक्त परमाणु जंग के बेहद करीब है। ऐसे में विपक्षी नेता दुश्मनों के सामने कमजोर साबित होंगे। BBC के मुताबिक, सुनक ने कहा कि अगर इस साल प्रधानमंत्री के चुनाव में लेबर पार्टी के नेता सर कीर स्टार्मर जीतते है तो ब्रिटेन की सुरक्षा को खतरा होगा। दरअसल, हाल ही में लंदन में हुए मेयर के चुनाव में सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद वे एक बार फिर से जनता के बीच जाकर सपोर्ट मांग रहे हैं। ब्रिटेन में इस साल के अंत में प्रधानमंत्री के लिए चुनाव होने वाले है।

तो वहीं, सुनक ने कहा कि ब्रिटेन को इस वक्त रूस, चीन, ईरान और नॉर्थ कोरिया से खतरा है। लेबर पार्टी के नेता हमारी पार्टी की खामियां गिनाकर सत्ता में आना चाहती है। लेकिन उनके पास देश को लेकर सकारात्मक नजरिया नहीं है। अगर स्टार्मर देश के PM बनते हैं, तो इससे रूस और पुतिन बेहद खुश होंगे। इसके बाद सुनक ने 2030 तक देश के रक्षा खर्च को GDP का 2.5% हिस्सा बनाने का वादा दोहराया। अगर स्टार्मर देश के PM बनते हैं, तो इससे रूस और पुतिन बेहद खुश होंगे। सुनक के भाषण के बाद लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर ने भी स्पीच दी। उन्होंने कहा, मैं राष्ट्रीय सुरक्षा की कीमत समझता हूं। इसलिए लेबर पार्टी पहले से ही देश की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है। सुनक सरकार यह मुद्दा उठा रही है, लेकिन उनके पास कोई रिकॉर्ड नहीं है। स्टार्मर ने आगे कहा कि कंजर्वेटिव पार्टी ने हमारी आर्म्ड फोर्स को खोखला कर दिया है। उन्होंने हथियारों की खरीद पर अरबों रुपए बर्बाद कर दिए और फिर भी उनके पास भविष्य के लिए कोई प्लान नहीं है।

आपको बता दें, ब्रिटेन में पिछले 14 सालों से कंजर्वेटिव पार्टी सत्ता में है। ब्रिटिश मीडिया फाइनेंशियल टाइम्स के मुताबिक, ब्रिटेन में हो रहे अलग-अलग सर्वे में लेबर पार्टी बढ़त बना रही है। मार्च में आए इप्सोस पोल में सुनक को 38 रेटिंग दी गई, जो सबसे खराब रेटिंग थी। ब्रिटेन के हाउस ऑफ कॉमन्स (लोअर हाउस) में कुल 650 सीटें हैं। सरकार बनाने के लिए किसी पार्टी को 326 सीटों की जरूरत होती है। अप्रैल में YouGov के पोल में बताया गया था कि कंजर्वेटिव पार्टी को 2025 में होने वाले चुनाव में सिर्फ 155 सीटें मिलेगी, जबकि 2019 में पूर्व PM बॉरिस जॉनसन ने 365 सीटें जीती थी। वहीं, इस पोल में विपक्षी लेबर पार्टी को 403 सीटें मिलने का दावा किया गया।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.