ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

कुवैत से 45 भारतीयों के शव लाए गए कोच्चि, मृतकों में 23 केरल और 3 UP के, CM विजयन ने दी श्रद्धांजलि, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, June 14, 2024

मुंबई, 14 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कुवैत के मंगाफ में बुधवार को लगी भीषण आग में मारे गए 45 भारतीयों के शव लेकर भारतीय वायुसेना का स्पेशल एयरक्राफ्ट शुक्रवार को भारत पहुंचा। यह केरल के कोच्चि एयरपोर्ट पर लैंड हुआ, क्योंकि मृतकों में सबसे ज्यादा 23 लोग केरल के हैं। इसके बाद एयरक्राफ्ट दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। जान गंवाने वाले अन्य 22 लोगों में तमिलनाडु के 7, आंध्र-उत्तर प्रदेश के 3-3 और बिहार, ओडिशा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, झारखंड, हरियाणा, पंजाब और पश्चिम बंगाल के 1-1 लोग हैं। एक मृतक किस राज्य का है, इसकी जानकारी अब तक नहीं मिली है। वहीं इस मामले कुवैत ने अब तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हादसे के बाद भारत के विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह कुवैत गए थे। उन्होंने 5 अस्पतालों का दौरा किया, जहां घायल भारतीयों का इलाज किया जा रहा है। कीर्तिवर्धन सिंह आज उसी एयरक्राफ्ट से वापस लौटे हैं, जिनसे शवों को लाया गया है।

शवों के साथ कुवैत से भारत लौटे विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन ने कहा, मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ है जिनके अपनों ने हादसे में जान गंवाई। मामले की सूचना मिलते ही PM मोदी ने उच्च-स्तरीय बैठक की। उन्होंने हमें तत्काल कुवैत जाकर भारतीयों के इलाज और शवों को देश वापस लाने की तैयारियों का मुआयना करने को कहा। कुवैत के अधिकारियों ने पूरी प्रक्रिया में हमारे साथ दिया। भारतीयों के शवों को एयरपोर्ट पर श्रद्धांजलि देने और इन्हें परिजनों को सौंपने की तैयारी की जा रही है। शव की पहचान के लिए ताबूत पर मरने वाले व्यक्ति की तस्वीर लगाई गई है। साथ ही, केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने शुक्रवार (14 जून) को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने उन्हें कुवैत जाने की इजाजत नहीं दी। वीना जॉर्ज ने कहा- मरने वालों और घायलों में सबसे ज्यादा लोग केरल के थे। इसके बावजूद हमें कुवैत जाने से रोका गया। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। केरल के मंत्री के राजन ने भी इसकी आलोचना की। उन्होंने कहा, हम हादसे के बाद अपने लोगों की मदद करना चाहते थे, लेकिन केंद्र सरकार ने तकनीकी कारणों का हवाला देकर स्वास्थ्य मंत्री को कुवैत जाने से रोका।

दरअसल, कुवैत के मंगाफ शहर की एक बिल्डिंग में 12 जून को लगी आग में कुल 49 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हैं। इनमें से 48 शवों की DNA टेस्ट के जरिए पहचान की गई, जिसमें 45 भारतीय निकले, जबकि 3 फिलिपींस के हैं। हालांकि, पहले मृतकों में नेपाल, पाकिस्तान और मिस्र के नागरिक होने की बात भी कही जा रही थी।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.